Mp patwari all shift questions 19-20 march|मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा में पूछे गए प्रश्न उत्तर
आज की इस पोस्ट में हम मध्यप्रदेश पटवारी(mp patwari) परीक्षा में 19 मार्च और 20 मार्च को पूछे गए सामान्य ज्ञान(general knowledge) और विज्ञान(science) के प्रश्नों को को पढ़ने वाले हैं|
![]() |
Mp patwari exam questions |
mp patwari exam questions 19 march|mp patwari
1.उज्जैन किस नदी के किनारे बसा है? - क्षिप्रा नदी
2.उज्जैन का सबसे प्रसिद्ध मंदिर कौन सा है? - महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर
[Extra:- *उज्जैन नगर का प्राचीन नाम उज्जयिनी व अवंतिका है।
*उज्जैन में हर 12 वर्ष में कुंभ मेला लगता है ।
*उज्जैन शहर से कर्क रेखा गुजरती है।]
3.मध्यप्रदेश का राजकीय खेल कौन सा है? - मलखंब
[Note :- भारत का राष्ट्रीय खेल पूछा था या मध्यप्रदेश का राजकीय खेल प्रश्न स्पष्ट नहीं है|]
4.एक व्यक्ति का पृथ्वी पर भार 60 न्यूटन है तो चंद्रमा पर उसका भार कितना होगा? - 10 N
5.आचार्य भरतमुनि के अनुसार रसों की संख्या कितनी है? - 8
6.संविधान में संशोधन किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया जाता है? - अनुच्छेद 368
7.मध्य प्रदेश कराटे अकादमी की स्थापना कब हुई? - जुलाई 2007 ( भोपाल)
8.मध्यप्रदेश में साल के सर्वाधिक वृक्ष कहां पाए जाते हैं? - मंडला [option पता नहीं है]
9.वन्य जीव संरक्षण अधिनियम कब पारित किया गया? - 1972
[Extra:- वन संरक्षण अधिनियम 1980]
10.विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है? - 7 अप्रैल
11.चित्रकूट किस नदी के किनारे बसा हुआ है? - मंदाकिनी
12.पक्षियों के अध्ययन विज्ञान को क्या कहा जाता है? - पक्षीविज्ञान (Ornithology)
13.डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म कब हुआ था? - 14 अप्रैल 1891
[Extra:-*डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में स्थित महू में हुआ था|
* संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ.भीमराव अंबेडकर थे|]
14.कुतुबमीनार की अंतिम मंजिल किसने बनवाई थी? - फिरोजशाह तुगलक
15.कामाख्या मंदिर कहां स्थित है? - गुवाहाटी(असम)
16.मलेरिया किसके काटने से होता है? - मादा एनोफिलीज मच्छर
[Extra:- question clear नहीं है|
* मच्छर के काटने से होने वाले रोग- मलेरिया ,डेंगू, चिकनगुनिया]
17.विभवांतर का मात्रक क्या है? - वोल्ट
18.सिलिकॉन की बाह्य कक्षा में इलेक्ट्रॉनों की संख्या कितनी होती है? - 4
19.HIV का पूर्ण रूप क्या है? - Human immunodeficiency virus (ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस)
20.राष्ट्रमंडल खेल 2026 कहां होंगे? - ऑस्ट्रेलिया
21.अनुच्छेद 226 से संबंधित प्रश्न|
22.अनुच्छेद 32 किससे संबंधित है? - संवैधानिक उपचार का अधिकार
[Extra:-भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा भारतीय संविधान का 'हृदय और आत्मा' बताया गया है।]
23.मौलिक अधिकार कौन से अनुच्छेद के अंतर्गत आता है? - अनुच्छेद 12 से 35
24.मौलिक कर्तव्य को किस संविधान संशोधन के तहत जोड़ा गया है? - 42 वें संविधान संशोधन 1976
25.शाजापुर जिले की स्थापना कब हुई थी? - 1904
26.बिना बुझे चूने का सूत्र क्या है? - CaO (कैल्शियम ऑक्साइड)
27.गतिज ऊर्जा का सूत्र क्या है? - Ek = ½mv²
[Extra:- स्थितिज ऊर्जा = mgh]
mp patwari question answer 20 march|mp patwari gk and science questions
1.विद्युत आवेश का मात्रक क्या है? - कूलॉम
2.शारदा माता का मंदिर कहां स्थित है? - मैहर(जिला सतना)
3.एथेनोइक एसिड को क्या कहते हैं? - एसिटिक अम्ल(CH₃COOH)
4.कैल्शियम कार्बोनेट किसे कहते हैं? - CaCO3
5.पांडवों ने अपना अज्ञात वास कहां बिताया? - मत्स्य जनपद की राजधानी विराटनगर
6.मध्यप्रदेश में साक्षरता दर सबसे ज्यादा किस जिले में है? - जबलपुर(81.1%)
[Extra:-* मध्य प्रदेश में सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला अलीराजपुर(36.1%) है|
*मध्य प्रदेश में कुल साक्षरता दर 69.3% है| ]
7.मध्य प्रदेश का पहला बायोस्फीयर रिजर्व कौन सा है? - सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
8.भारत का सबसे छोटा बायोस्फीयर रिजर्व कौन सा है? - डीब्रू सैखोवा ( असम में)
9.सबसे ज्यादा विटामिन C किसमें पाया जाता है? - आंवला
[Extra:- विटामिन C का रासायनिक नाम एस्कॉर्बिक अम्ल है|
विटामिन C की कमी से होने वाला रोग स्कर्वी है| ]
10.पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ था? - 21 अप्रैल 1526
11.पानीपत का प्रथम युद्ध किसके मध्य हुआ था? - बाबर और इब्राहिम लोदी
12.मध्यप्रदेश विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं? - गिरीश गौतम
[Extra:- मध्य प्रदेश के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष पं.कुंजीलाल दुबे थे|]
13.झूलन गोस्वामी का संबंध किससे है? - क्रिकेट
14.मध्य प्रदेश के किस जिले में चतुर्भुज मंदिर स्थित है? - ग्वालियर [option clear नहीं है]
15.मध्य प्रदेश का पहला शैलाश्रय कहां पर स्थित है? - भीमबेटका में
[Extra:-भीमबेटका शैलाश्रय मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है।]
16.शून्य से संबंधित एक प्रश्न|
[Extra:- शून्य का सर्वप्रथम प्रयोग ब्रह्मगुप्त ने किया था|
* शून्य की खोज का श्रेय आर्यभट्ट को जाता है|]
17.किसे भूकंप के उद्गम बिंदु के रूप में जाना जाता है? - भूकंपीय केंद्र बिंदु
18.कौन सी भूकंपीय तरंगे पृथ्वी पर सबसे पहले पहुंचती है? - P तरंगे (प्राथमिक तरंगे)
[Extra:-*भूकंप का अध्ययन करने वाले विज्ञान को कहते हैं – सिस्मोलॉजी
*भूकंप की तीव्रता मापने का यंत्र – सिस्मोग्राफ
* सिस्मोग्राफ की खोज किसने की – जॉन मिल्ने
*भूकंप की तीव्रता मापने का पैमाना – रिक्टर पैमाना ]
19.शांत रस का स्थाई भाव क्या होता है? - निर्वेद
20.संजय-डुबरी राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित प्रश्न|
21.चंद्रगुप्त महल कहां स्थित है? - पाटलिपुत्र
22.चित्रकूट किस नदी के किनारे स्थित है? - मंदाकिनी [question repeat]
23.स्कर्वी रोग किस विटामिन की कमी से होता है? - विटामिन C [question repeat]
इनके बारे में भी पढ़ें:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें