Mp patwari all shift questions 17-18 march| मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा में पूछे गए प्रश्न उत्तर
आज की इस पोस्ट में हम मध्यप्रदेश पटवारी(mp patwari) परीक्षा में 17 मार्च और 18 मार्च को पूछे गए सामान्य ज्ञान(general knowledge) और विज्ञान(science) के प्रश्नों को को पढ़ने वाले हैं|
![]() |
Mp patwari questions |
Mp patwari question answer 17 march|mp patwari gk and science
1.बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र में स्थित है? - बघेलखंड
2.मध्यप्रदेश फिल्म विकास निगम की स्थापना कब की गई? - 1981
3.मध्यप्रदेश का राजकीय पशु क्या है? - बारहसिंगा (ब्रेडरी प्रजाति)
4.बुरहानपुर का नामकरण किसके नाम पर किया गया था? - हजरत बुरहानुद्दीन
5.गांधी इरविन समझौता किस वर्ष हुआ था? - 5 मार्च 1931
6.वर्तमान में नौसेना के अध्यक्ष कौन हैं? - एडमिरल राधाकृष्णन हरि कुमार
(Note:-* आर हरिकुमार भारत के 25 वें नंबर के नौसेना प्रमुख है|
* वर्तमान में भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे हैं|
* जनरल मनोज पांडे भारत के 29 वें नंबर के थल सेना अध्यक्ष है|)
7.अहिल्या बाई होलकर की राजधानी क्या थी? - महेश्वर
8.हनुमंतिया टापू किस जिले में स्थित है? - खंडवा
9.जलियांवाला बाग हत्याकांड किस जनरल के आदेश पर हुआ था? - जनरल डायर
(Note:- जलियांवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल, 1919 को हुआ था|)
10.दैनिक भास्कर समूह के संस्थापक कौन हैं? - रमेश चंद्र अग्रवाल
11.लेपाक्षी चित्रकला किस राज्य से संबंधित है? - आंध्र प्रदेश
12.प्रधानमंत्री ध्रुव योजना किससे संबंधित है? - प्रतिभाशाली छात्रों से
13.चौसठ योगिनी मंदिर मध्य प्रदेश में कहां स्थित है? - मुरैना में
14.अमृता शेरगिल का संबंध किससे है? - चित्रकला
15.वर्षा बर्मन का संबंध किस खेल से है? - शूटिंग
16.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी? - एनी बेसेंट
( Note:- 1917 के कलकत्ता अधिवेशन में कांग्रेस की अध्यक्षता की थी। )
17.ओजोन परत की मोटाई को किसमें मापा जाता है? - डॉब्सन इकाई
(Note:- ओजोन परत समताप मंडल में स्थित है)
18.दूर दृष्टि दोष के निवारण के लिए कौन सा लेंस उपयोग किया जाता है? - उत्तल लेंस
19.प्रत्यावर्ती धारा को दिष्ट धारा में बदलने की युक्ति क्या कहलाती है? - दिष्टकारी (Rectifier)
20.द्रव्यमान ऊर्जा समतुल्य का समीकरण E= mc² का प्रतिपादन किसने किया? - आइंस्टीन ने
21.टमाटर में कौन सा अम्ल पाया जाता है? - ऑक्जेलिक अम्ल
22.सूर्य की बाहरी परत को क्या कहते हैं? - किरीट या कोरोना
23.ऑक्सीजन गैस की खोज किसने की? - जोसेफ प्रीस्टले और कार्ल विल्हेम शीले
24.प्रकाश की तरंगदैर्ध्य को किसमें मापा जाता है? -ऐंग्स्ट्रॉम
(Note:- आवृत्ति का मात्रक हर्ट्ज है|)
समय का मात्रक क्या है? - सेकंड
Mp patwari questions 18 march|mp patwari questions
1.चाकू से काटी जा सकने वाली धातु कौन सी है? - सोडियम, पोटेशियम और लिथियम
[Extra:- सोडियम को केरोसिन (मिट्टी के तेल) में रखा जाता है]
2.चंद्रमा को पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करने में कितना समय लगता है? - 27 दिन 8 घंटे
[Extra:- * चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है|
* चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल का 1/6 गुना होता है]
3.कार्य का सूत्र क्या है? - बल × विस्थापन
[Extra:-* कार्य का मात्रक जूल है|
* कार्य का विमीय सूत्र [ML²T-²] ]
4.RBC का जीवनकाल कितना होता है? - 120 दिन
[Note:- RBC = red blood cells(लाल रक्त कोशिका) ]
5.एल्यूमीनियम की संयोजकता कितनी होती हैं? - 3
6.द्रव्यमान का एस आई मात्रक क्या है? - किलोग्राम
7.मानव शरीर में संक्रमण को रोकने में कौन सा विटामिन सहायता करता है? - विटामिन A
[Extra:- विटामिन A का रासायनिक नाम रेटिनॉल है।]
8.माई की बगिया कहां स्थित है? - अमरकंटक
9.पुराने जलोढ़ को क्या बोला जाता है? - भांगर (बांगर)
10.मोहनजोदड़ो को क्या बोला जाता है? - मुर्दों का टीला
11.चमड़े उद्योग का आईजी(IG) टैग किसे मिला? - इंदौर
12.प्रथम पंचवर्षीय योजना कब शुरू हुई थी? - 1951 में
13.विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है? - 16 अक्टूबर
14.राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना कब हुई? - 1992 में
15.परमाणु बम किस पर आधारित है? - नाभिकीय विखंडन
16.जीतू राय का संबंध किस खेल से है? - निशानेबाजी
17.नर्मदा नदी कहां से निकलती है? - अमरकंटक
18.रानेह जलप्रपात किस नदी पर है? - केन नदी
19.निम्न में से कौन सा रासायनिक परिवर्तन है? - लकड़ी का जलना
20.शोषण के विरुद्ध अधिकार से संबंधित अनुच्छेद कौन सा है? - अनुच्छेद 23 और 24
21.झूमिंग खेती कहां पर की जाती है? - उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में
22.निम्न में से कौन-सी ग्वालियर घराने की विशेषता नहीं है? - option से होगा|
[Extra:- ग्वालियर घराने की विशेषताएं-
(1)खुली आवाज़ का गायन, (2)ध्रुपद अंग का गायन
(3)अलापों का निराला ढंग,(4)सीधी सपाट तानों का प्रयोग, (5)गमक का प्रयोग, (6)बोल तानों का विशेष प्रयोग। ]
23.निम्न में से कौन सा जिला शहडोल संभाग में नहीं आता है? - हरदा जिला
[ Extra:-* शहडोल संभाग के अंतर्गत तीन जिले शहडोल,उमरिया,एवं अनूपपुर आते हैं।
* हरदा जिला नर्मदा पुरम संभाग के अंतर्गत आता है|]
इसके बारे में भी पढ़ें:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें