तरंग प्रकाशिकी प्रश्न बैंक सॉल्यूशन वस्तुनिष्ठ प्रश्न|class 12th physics prashan bank solution
आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics mp board प्रश्न बैंक(prashn Bank) में पूछे गए अध्याय-10 तरंग प्रकाशिकी(wave optics) के सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को पढ़ने वाले हैं|
किसी भी प्रश्न में यदि कोई doubt हो तो comment करें|
Physics objective wave optics |
Class 12th physics Prashan bank objective solution|तरंग प्रकाशिकी ऑब्जेक्टिव नोट्स
प्रश्न- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये-
1. ज्यामिति छाया में प्रकाश के अतिक्रमण को विवर्तन कहते हैं|
2. श्वेत प्रकाश में पतली फिल्म के रंगीन दिखाई देने का कारण व्यतिकरण की घटना है|
3. तरंग संचरण के दौरान समान कला में दोलन करते बिंदुओं के बिंदुपथ को तरंगाग्र कहते हैं|
4. बिंदु स्त्रोत के कारण उत्पन्न तरंगाग्र गोलीय होता है|
5. तरंग स्त्रोत के प्रेक्षक से दूर जाने के कारण तरंगदैर्ध्य में वृद्धि को अभिरक्त विस्थापन (रेड शिफ्ट) कहते हैं|
6. प्रकाश की तरंगदैर्ध्य बढ़ने पर प्रकाशीय यंत्र की विभेदन क्षमता कम हो जाती है|
प्रश्न- सही विकल्प का चयन कीजिए-
1. तरंगे एक स्थान से दूसरे स्थान तक संचरण करती है|
A. द्रव्य
B. ऊर्जा
C. आयाम
D. तरंगदैर्ध्य
Ans- B
2. व्यतिकरण होता है-
A. अनुदैर्ध्य तरंगों में
B. अनुप्रस्थ तरंगों में
C. दोनों में
D. कोई नहीं
Ans- C
3. अच्छे विभेदन के लिए किसी दूरदर्शी में होना चाहिए-
A. अधिक व्यास का अभिदृश्यक
B. कम व्यास का अभिदृश्यक
C. कम फोकस दूरी का अभिदृश्यक
D. कम फोकस दूरी की नेत्रिका
Ans- A
4. ध्रुवण होता है-
A. अनुदैर्ध्य तरंगों में
B. अनुप्रस्थ तरंगों में
C. दोनों में
D. कोई नहीं
Ans- B
5. फ्रेनेल दूरी है-
A. λ²/a
B. aλ/d
C. Dλ/d
D. a²/ λ
Ans- D
प्रश्न- एक वाक्य में उत्तर दीजिये-
1. किसी प्रकाशीय यंत्र की विभेदन क्षमता का सूत्र लिखिए|
उत्तर- विभेदन-क्षमता = 1/विभेदन सीमा
[Note:- सूक्ष्मदर्शी की विभेदन-क्षमता = 2μsinθ/λ
दूरदर्शी की विभेदन-क्षमता = d/1.22 λ ]
2. यंग के द्विस्लिट प्रयोग में व्यतिकरण चित्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा यदि-
I. यदि दोनों स्लिटों के बीच की दूरी बढ़ा दी जाये|
उत्तर- दोनों स्लिटों के बीच की दूरी बढा़ने पर फ्रिंज चौडाई कम होगी|
II. स्त्रोत को स्लिटों की ओर सरकाया जाये|
उत्तर- स्त्रोत को स्लिटों की ओर सरकाया जाये तो फ्रिंज की तीव्रता कम होने लगती है तथा जब स्त्रोत स्लिट के अत्यंत निकट आ जाता है तब फ्रिंज दिखाई नहीं देती है|
III. पर्दे को स्लिटों से दूर हटाया जाये|
उत्तर- पर्दे को स्लिट से दूर हटाने पर फ्रिंज चौडाई अधिक होगी|
IV. दोनों स्लिटों की चौड़ाई बढ़ाई जाए|
उत्तर- स्लिटों की चौडाई बढाने पर फ्रिंज दिखाई नहीं देगी|
V. एकवर्णी स्त्रोत को दूसरे कम तरंगदैर्ध्य वाले एकवर्णी स्त्रोत से प्रतिस्थापित किया जाए|
उत्तर- एकवर्णी स्त्रोत को दूसरे कम तरंगदैर्ध्य वाले एकवर्णी स्त्रोत से प्रतिस्थापित करने पर फ्रिंज चौडाई कम हो जाएगी|
VI. एकवर्णी स्त्रोत को श्वेत प्रकाश स्त्रोत से प्रतिस्थापित किया जाए|
उत्तर- केन्द्रीय फ्रिंज श्वेत होती है तथा अन्य चमकीली फ्रिंज की स्थिति भिन्न-भिन्न रंगों के लिए भिन्न-भिन्न होती है| अतः अन्य फ्रिंजे रंगीन बनती है|
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें