Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

दसवीं बोर्ड गणित का पेपर 2022 प्रेक्टिस सेट|class 10th maths paper practice set 2022

दसवीं बोर्ड गणित का पेपर 2022 प्रेक्टिस सेट-1|class 10th maths paper practice set 2022

class 10th maths  वार्षिक परीक्षा पेपर में 32 नम्बर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे|गणित(mathematics) के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का प्रेक्टिस सेट-1 हम इस पोस्ट में पढ़ने वाले है|

सभी पेपर की तैयारी छात्र अपने स्वयं के विवेक से करें| YouTube पर आने वाले किसी paper में अपना समय खराब ना करे|सभी छात्रों को पेपर के लिए best of luck👍|

यदि किसी प्रश्न में कोई doubt हो तो comment करें|

दसवीं बोर्ड गणित का पेपर 2022 प्रेक्टिस सेट|class 10th maths paper practice set 2022
Ganit paper solution

दसवीं बोर्ड पेपर प्रेक्टिस सेट|class 10th maths paper set

प्रश्न- सही विकल्प का चयन कीजिए|

1. यदि दो संख्याओं का HCF 8 और LCM 4 है, तो संख्याओं का गुणनफल होगा?

A. 8

B. 4

C. 16

D. 32

Ans- D

2. बहुपद x²-3 के शून्यक है?

A. ±√3

B. √3

C. -√3

D. 3

Ans- A

3. जब a1/a2=b1/b2=c1/c2 हो तो निकाय a1x+b1y+c1=0 , a2x+b2y+c2=0 का एक-

A. अद्वितीय हल होगा

B. कोई भी हल नहीं होगा

C. अनंतत: अनेक हल होंगे

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- C

4. द्विघात समीकरण x²-4x+4=0 के विविक्त कर का मान है-

A. 0

B. 4

C. 8

D. 16

Ans- A

5. श्रेणी 10,7,4,…… का अगला पद होगा-

A. 3

B. 1

C. 2

D. 4

Ans- B

6. आंकड़ों में सर्वाधिक बारंबारता वाला पद कहलाता है-

A. माध्यिका

B. माध्य

C. बहुलक

D. कोई नहीं

Ans- C

प्रश्न- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए|

1. किसी वृत्त की स्पर्श रेखा उसे एक बिंदु पर स्पर्श करती है|

2. r  त्रिज्या वाले वृत्त में θ  कोण बनाने वाले त्रिज्यखंड के चाप की लंबाई θ/360° × 2πr है|

3. समांतर श्रेणी के लगातार दो पदों का अंतर सार्व अंतर कहलाता है|

4. समरूप त्रिभुज के संगत कोण बराबर होते हैं|

5. एक निश्चित घटना की प्रायिकता 1 होती है|

6. घन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 6a² होता है|

7. X-अक्ष पर स्थित बिन्दु के निर्देशांक (x,0) है|

प्रश्न- सही जोड़ी बनाइये-

1. 1+tan²A             -            √3/2

2. Sin30°                -              2

3. Sin²25°+Cos²25° -            Cosec²A

4. 2Cosθ × Secθ    -             1/2

5. 1+Cot²A              -             Sec²A

6. Cos30°               -              1

उत्तर- (1) – sec²A,    (2) – 1/2 ,      (3) – 1

         (4) -   2,         (5) – Cosec²A,   (6) - √3/2

प्रश्न- सत्य/असत्य लिखिए-

1. प्रत्येक भाज्य संख्या को अभाज्य संख्याओं के गुणनफल के रूप में व्यक्त किया जा सकता है| [सत्य]

2. बहुपद x²-x+12 के शून्यकों का गुणनफल 12 होगा| [सत्य]

3. बहुलक = 3 माध्यक – 2 माध्य   [सत्य]

4. किसी घटना के घटित होने की प्रायिकता 3/2 हो सकती है| [असत्य]

5. रैखिक समीकरणों के युग्म का हल नहीं होता है तो रेखाएँ समांतर होती है| [सत्य]

6. 6 सेमी , 8 सेमी , 10 सेमी भुजाओं वाला त्रिभुज समकोण त्रिभुज है| [सत्य]

7. द्विघात समीकरण में युग्म वास्तविक होने के लिए विविक्तकर D<0  होना चाहिए|  [असत्य]

प्रश्न- एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए|

1. किसी वृत्त पर कितनी स्पर्श रेखाएं खींची जा सकती है|

उत्तर- अनंत

2. संख्या 4 और 5 का LCM  क्या होगा?

उत्तर- 20

3. विभाजन सूत्र लिखिए|

उत्तर- ( m1x2+m2x1/m1+m2,   m1y2+m2y1/m1+m2) 

4. किसी वृत्त के क्षेत्रफल और परिधि का आंकिक मान बराबर हो तो उस वृत्त की त्रिज्या का मान क्या होगा?

उत्तर-  r = 2 इकाई

    [ note:- वृत्त का क्षेत्रफल =वृत की परिधि

                             πr² = 2πr

                               r = 2 इकाई ]

5. एक ठोस को दूसरे ठोस में परिवर्तित करने पर नये ठोस के आयतन में क्या परिवर्तन होगा?

उत्तर- कोई परिवर्तन नहीं होगा|

6. दो चरों x  और y  वाले रैखिक समीकरण का मानक रूप लिखिए|

उत्तर-  ax+by+c =0

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

आवर्त सारणी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उतर|Periodic table one linear question answer

आवर्त सारणी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उतर| Periodic table one linear question answer  आज की इस पोस्ट में हम  आवर्त सारणी (periodic table)...

Popular post