Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

रविवार, 5 दिसंबर 2021

कक्षा 12वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर भौतिक विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न|class 12th physics half yearly exam paper 2021

कक्षा 12वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर भौतिक विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न|class 12th physics half yearly exam paper 2021

आज की इस पोस्ट में हम कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर(class 12th physics half yearly exam paper) जो YouTube पर बहुत ही वायरल हो रहा है उस paper में पूछे गए सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर पढ़ने वाले है| भौतिक विज्ञान का यह पेपर real है या fake इसकी जानकारी हमें नहीं है|

सभी छात्र exam paper की तैयारी अपने स्वयं के विवेक से करें| हमारा उद्देश्य केवल भौतिक विज्ञान(physics) से संबंधित संपूर्ण notes स्टूडेंट्स तक पहुंचाना है|

कक्षा 12वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर भौतिक विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न|class 12th physics half yearly exam paper 2021
Class 12th physics paper

ardhvaarshik Pariksha paper physics 2021|physics objective half yearly exam paper 2021

प्रश्न 1- सही विकल्प का चयन कर लिखिये-

1. कोई पदार्थ 1uc से आवेशित है इस पर कितने इलेक्ट्रॉनों की अधिकता या कमी है?

Ans- 6.25 × 10¹² इलेक्ट्रॉनों की कमी

2. अतिचालक पदार्थ की चालकता होती है-

Ans- अनंत

3. वायु में स्थित एकांक धनआवेश से निकलने वाले संपूर्ण विद्युत फ्लक्स का मान होगा-

Ans- 1/ε₀

4. एक ही पदार्थ परंतु अलग-अलग लंबाई के दो चालक तारों का प्रतिरोध समान है| इस संदर्भ में सही कथन है-

Ans- अलग-अलग लंबाई के तारों का प्रतिरोध सामान नहीं हो सकता

5. एक आवेशित कण सम चुंबकीय क्षेत्र में क्षेत्र के समांतर प्रवेश करता है| कण का पथ होगा-

Ans-  सरल रेखीय

6. किसी विद्युत परिपथ/कुंडली के विद्युत जड़त्व को प्रदर्शित करने वाली राशि है-

Ans- स्वप्रेरकत्व

7. बिंदु स्त्रोत के कारण उत्पन्न तरंगाग्र का आकार होता है- 

Ans- गोलीय

प्रश्न 2- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. स्थिर वैद्युत क्षेत्र रेखाएं धन आवेश से प्रारंभ होती है|

2. किरचॉफ का प्रथम नियम आवेश संरक्षण के सिद्धांत पर आधारित है|

3. चुंबकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर लगने वाले बल को लारेंज बल कहते हैं|

4. चुंबकीय फ्लक्स में परिवर्तन की दर प्रेरित विद्युत वाहक बल के अनुक्रमानुपाती होती है|

5. प्रत्यावर्ती LC परिपथ में धारा और विभवांतर के मध्य 90°(π/2) का कालांतर होता है|

6. ध्रुवण की घटना केवल अनुप्रस्थ तरंगों में होती है|

7. किसी सरल सूक्ष्मदर्शी के लिए बिंब का कोणीय साइज, प्रतिबिंब के कोणीय साइज से कम होता है|

प्रश्न 3- एक वाक्य में उत्तर दीजिए-

1. कूलॉम बल एवं गुरुत्वाकर्षण बल में मुख्य अंतर क्या है?

Ans- कूलॉम बल आकर्षण या प्रतिकर्षण प्रकृति का हो सकता है जबकि गुरुत्वाकर्षण बल केवल आकर्षण प्रकृति का होता है|

2. द्रव्यमान स्पेक्ट्रोमीटर क्या है?

Ans- द्रव्यमान स्पेक्ट्रोमीटर वह उपकरण है जो आयनों को उनके द्रव्यमान और आवेश के अनुपात के आधार पर अलग करता है।

3. धारावाहिक विद्युत पाश के चुंबकीय आघूर्ण का सूत्र लिखिए|

Ans-  M = NIA   जहाँ N = फेरों की संख्या,  I = धारा,  A = क्षेत्रफल

4. इंद्रधनुष बनने के लिए आकाश में सूर्य की स्थिति के लिए आवश्यक शर्त बताइये|

Ans- सूर्य प्रेक्षक के पीठ की ओर हो

5. +20cm फोकस दूरी वाले लेंस की क्षमता बताइये|

Ans- लेंस की क्षमता =  5 D

6. जब किसी विद्युत परिपथ को भंग किया जाता है तो उसमें प्रेरित धारा की दिशा क्या होगी?

Ans-  मुख्य धारा की दिशा में

7. किसी प्रत्यावर्ती धारा का शिखर मान Io है| एक पूर्ण चक्र में इसका औसत मान कितना होगा?

Ans- शून्य

प्रश्न 4- सही जोड़ी बनाइये-

(अ)                                              (ब) 

1. विस्थापन धारा    -                    ε0dΦE/dt

2. चुंबक संबंधी गॉस नियम –        ∮B.ds = 0

3. विद्युत चुंबकीय तरंग का वेग –      1/√u0ε0

4. सूक्ष्म तरंग    -                          0.1mm- 1mm

5. दृश्य प्रकाश    -                      400nm – 700 nm

6. फ्रेनेल दूरी    -                         a²/λ

7. विभेदन क्षमता -                        (f) 

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

4 टिप्‍पणियां:

मानव आंख से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी|human eye important questions in hindi

मानव आंख से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी|human eye important questions in hindi  मानव आंख (human eye) से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी जो प...

Popular post