Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

शुक्रवार, 26 नवंबर 2021

Class 12th physics objective in hindi|विद्युत चुंबकीय तरंग

Class 12th physics objective in hindi|विद्युत चुंबकीय तरंग

आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics के बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक विद्युत चुम्बकीय तरंग(electromagnetic waves) के सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को पढ़ने वाले है| ये सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्न class 12th physics और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|

Class 12th physics objective in hindi|विद्युत चुंबकीय तरंग
Physics objective in hindi

Electromagnetic waves in hindi|physics objective

1. विद्युत चुंबकीय तरंगे उत्पन्न होती है- दोलायमान या त्वरित आवेशों से

2. विद्युत चुंबकीय तरंगों की खोज किसने की- मैक्सवेल ने

3. विद्युत चुंबकीय तरंगों के अस्तित्व की प्रायोगिक पुष्टि किसने की- हर्ट्ज ने

4. विद्युत चुंबकीय तरंगों को लंबी दूरी तक सर्वप्रथम किसने संचारित किया था- मार्कोनी ने

5. विद्युत चुंबकीय तरंगों की प्रकृति होती है- अनुप्रस्थ

6. निर्वात में विद्युत चुंबकीय तरंगों की चाल कितनी होती है – 3×10^8 m/sec

7. निर्वात में विद्युत चुंबकीय तरंग का वेग निम्न समीकरण द्वारा ज्ञात किया जाता है-  c = 1/√u0ε0

8. विद्युत चुंबकीय तरंगों के संचरण के लिए किसकी आवश्यकता नहीं होती है- माध्यम की

9. विद्युत चुंबकीय तरंगों के संचरण की दिशा होती है- विद्युत क्षेत्र और चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत

10. विद्युत चुंबकीय तरंग में विद्युत क्षेत्र और चुंबकीय क्षेत्र होते हैं- परस्पर लंबवत

11. गामा किरणों(gamma rays) की खोज किसने की- बैकेरल ने

12. एक्स किरणों(X-rays) की खोज किसने की- रोन्ट्जन ने

13. पराबैंगनी किरणों(ultraviolet) की खोज किसने की- डबल्यू. रिटर ने

14. दृश्य प्रकाश(visible light) की खोज किसने की- न्यूटन ने

15. अवरक्त किरणों(infrared rays) की खोज किसने की- विलियम हर्शेल ने

16. लघु रेडियो तरंगों(short radio waves) की खोज किसने की – हर्ट्ज ने

17. दीर्घ रेडियो तरंगों(long radio waves) की खोज किसने की – मार्कोनी ने

18. विद्युत चुंबकीय तरंगों में______ का तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होता है- रेडियो तरंग

19. विद्युत चुंबकीय तरंगों में______ का तरंगदैर्ध्य सबसे कम होता है- गामा किरणों

20. गामा किरणों के उपयोग - कैंसर के इलाज में, अवांछित कोशिकाओं को नष्ट करने में

कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न

21. एक्स किरणों के उपयोग- शरीर में टूटी हुई हड्डियों का पता लगाने में, क्रिस्टलों की संरचना ज्ञात करने में

22. पराबैंगनी किरणों के उपयोग- कीटाणुओं को नष्ट करने में, हीरे-जवाहरात, शुद्ध घी आदि की पहचान करने में

23. दृश्य प्रकाश का उपयोग- वस्तुओं को देखने में

24. अवरक्त किरणों के उपयोग - अंधेरे में फोटोग्राफी के लिए, कोहरे में वस्तुओं को देखने में, रोगियों की सिकाई करने में

25. लघु रेडियो तरंगों के उपयोग- रडार प्रणाली में, दूरसंचार में

26. दीर्घ रेडियो तरंगों के उपयोग- पुलिस रेडियो प्रसारण में

27. दृश्य प्रकाश का तरंगदैर्ध्य परास होता है – 4000 Å से 7800 Å

28. टी.वी. सिग्नल का परास होता है- 100 मेगाहर्ट्ज से 200 मेगाहर्ट्ज(100MHz से 200 MHz) 

29. संचार उपग्रह (तुल्यकाली उपग्रह या भू- स्थायी उपग्रह) की पृथ्वी सतह से ऊंचाई कितनी होती है – 36000 km

30. संचार उपग्रह (तुल्यकाली उपग्रह या भू- स्थायी उपग्रह) का आवर्तकाल कितना होता है – 24 घण्टे

31. ओजोन परत वायुमंडल के किस भाग में स्थित होती है- समताप मंडल में

32. ओजोन परत अवशोषित करती है - पराबैंगनी विकिरण

33. दृश्य स्पेक्ट्रम में सबसे अधिक तरंगदैर्ध्य(कम आवृत्ति) किसकी होती है- लाल रंग की

34. दृश्य स्पेक्ट्रम में सबसे कम तरंगदैर्ध्य(अधिक आवृत्ति) किसकी होती है- बैंगनी रंग की

35. विद्युत-स्फुलिंग के निकट किसकी गंध आती है – ओजोन की

36. विस्थापन धारा क्या है - किसी परिपथ में समय के साथ परिवर्ती वैद्युत क्षेत्र (अर्थात् विद्युत विस्थापन) के कारण उत्पन्न धारा को विस्थापन धारा कहते हैं।

37. रोगों के कीटाणुओं को मारने में_____ किरणों का उपयोग किया जाता है| - पराबैंगनी

38. अंधेरे में फोटोग्राफी के लिए______ किरणों का उपयोग किया जाता है| - अवरक्त

39. कोहरे में स्थित वस्तुओं को देखने के लिए किन किरणों का उपयोग किया जाता है - अवरक्त किरणों का

40. 1Å = 10^-10 m

41. प्रकाश तरंगों की आवृत्ति______ कोटि की होती है – 10¹⁴ Hz 42. दृश्य प्रकाश किरणों के तरंगदैर्ध्य की कोटि होती है – 10^-6 मीटर 43. टेलीविजन नेटवर्क में प्रयुक्त तरंगें होती है- अल्ट्रा उच्च आवृत्ति रेडियो तरंगे

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

biology one liner question in hindi|जीव विज्ञान से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न उत्तर

biology one liner question in hindi| जीव  विज्ञान से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न उत्तर आज की इस पोस्ट में हम प्रतियोगी प...

Popular post