Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

Pages

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

परमाणु की परिभाषा| परमाणु क्रमांक और परमाणु भार|atom in hindi

 परमाणु किसे कहते हैं? परमाणु क्रमांक और परमाणु भार

 हेलो दोस्तों,

आज इस पोस्ट में हम परमाणु(atom) , परमाणु क्रमांक(atomic number) और परमाणु भार(atomic mass) के बारे में पढ़ने वाले हैं| इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और अगर जानकारी अच्छी लगे तो शेयर करें|

 परमाणु की परिभाषा( definition of atom) :

किसी द्रव्य का वह सूक्ष्मतम अदृश्य कण जिसे नष्ट नहीं किया जा सकता परमाणु कहलाता है| परमाणु का आकार 10^-10 मीटर कोटि का होता है|

प्रत्येक परमाणु के अंदर एक सूक्ष्म धनावेशित केंद्र होता है जिसे नाभिक कहते हैं| नाभिक का आकार 10^-15  मीटर कोटि का होता है| नाभिक के अंदर प्रोटॉन और न्यूट्रॉन उपस्थित होते हैं   तथा इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारो ओर वृत्ताकार कक्षा में परिक्रमा करते हैं| 

किसी भी परमाणु के नाभिक में प्रोटानों और इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है अतः परमाणु विद्युत रूपेण उदासीन होते हैं|

प्रोटॉन के ऊपर धनावेश(1.6× 10^-19 कूलॉम )तथा इलेक्ट्रॉन के ऊपर ऋण आवेश( -1. 6× 10^-19 कूलॉम) और न्यूट्रॉन के ऊपर कोई आवेश नहीं होता है अतः न्यूट्रॉन उदासीन होते हैं|

परमाणु की परिभाषा| परमाणु क्रमांक और परमाणु भार|atom in hindi

परमाणु क्रमांक(atomic number) 

किसी तत्व के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या को उस तत्व का परमाणु क्रमांक(atomic number) कहते हैं| इसे Z  से प्रदर्शित करते हैं|

जैसे ऑक्सीजन का परमाणु क्रमांक 8 है| अत: ऑक्सीजन में प्रोटानों की संख्या 8 होगी| हम जानते हैं किसी भी परमाणु में जितने प्रोटॉन होते हैं उतने ही इलेक्ट्रॉन भी होते हैं अतः ऑक्सीजन में इलेक्ट्रॉन की संख्या भी 8 होगी|

परमाणु भार या द्रव्यमान संख्या(atomic mass or mass number) 

नाभिक में उपस्थित प्रोटानों एवं न्यूट्रॉनों की संख्या के योग को उस परमाणु का परमाणु भार(atomic mass) या द्रव्यमान संख्या कहते हैं| इसे A  से प्रदर्शित करते हैं|

यदि नाभिक में उपस्थित न्यूट्रॉनों की संख्या N हो, तब

       परमाणु भार A = Z + N

किसी तत्व के नाभिक को zXA से प्रदर्शित करते हैं| जहां Z =  परमाणु क्रमांक  तथा A=  परमाणु भार है|

इलेक्ट्रॉन ,प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की संख्या ज्ञात करना

Ex 1-  यूरेनियम का परमाणु भार 235 तथा परमाणु क्रमांक 92 है| यूरेनियम परमाणु में प्रोटॉन , न्यूट्रॉन तथा इलेक्ट्रॉनों की संख्या बताइये|

Sol. - परमाणु भार A= 235 ,परमाणु क्रमांक Z= 92

             A = Z + N

           235 = 92 + N

            N = 235 – 92

            N = 143

 अतः न्यूट्रॉनों की संख्या N = 143

प्रोटानों की संख्या= इलेक्ट्रॉनों की संख्या= परमाणु क्रमांक Z = 92

Ex 2-  ऑक्सीजन का परमाणु क्रमांक 8 तथा परमाणु भार 16 है|  ऑक्सीजन परमाणु में प्रोटॉन , न्यूट्रॉन तथा इलेक्ट्रॉनों की संख्या बताइये|

Sol. – परमाणु क्रमांक Z=8 ,  परमाणु भार A= 16

                       A = Z + N

                      16 = 8 + N

                      N = 16-8

                      N = 8

  अत: न्यूट्रॉनों की संख्या N = 8

प्रोटानों की संख्या= इलेक्ट्रॉनों की संख्या= परमाणु क्रमांक Z = 8

Ex 3. किसी तत्व का परमाणु क्रमांक 11 तथा परमाणु भार 23 है| नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों तथा इलेक्ट्रॉनों की संख्या ज्ञात करो|

Sol. - परमाणु क्रमांक  Z = 11

परमाणु क्रमांक 11 है अतः प्रोटॉनों की संख्या 11 होगी|

हम जानते हैं किसी परमाणु में जितने प्रोटॉन होते हैं उतने ही इलेक्ट्रॉन होते हैं| अतः इलेक्ट्रॉनों की संख्या भी 11 होगी|

प्रोटानों की संख्या= इलेक्ट्रॉनों की संख्या= परमाणु क्रमांक Z = 11

 Class 12th physics notes in hindi👇

> विद्युत धारा की परिभाषा|मात्रक| विमीय सूत्र

> ओम का नियम |सूत्र |सीमाएं

प्रतिरोध और प्रतिरोधकता

> पूर्ण आंतरिक परावर्तन| नियम |उदाहरण| उपयोग

परमाणु बम और हाइड्रोजन बम

> नाभिकीय विखंडन और नाभिकीय संलयन अभिक्रिया

 अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो कमेंट करें और शेयर करें|

1 टिप्पणी: