कक्षा 10वी त्रैमासिक परीक्षा पेपर विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न|class 10th science trimasik pariksha paper 2024
आज की इस पोस्ट में हम कक्षा 10वीं विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा पेपर(class 10th science quarterly exam paper) जो YouTube पर बहुत ही वायरल हो रहा है उस paper में पूछे गए सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर पढ़ने वाले है| विज्ञान का यह पेपर real है या fake इसकी जानकारी हमें नहीं है|
सभी छात्र exam paper की तैयारी अपने स्वयं के विवेक से करें| हमारा उद्देश्य केवल विज्ञान(science) से संबंधित संपूर्ण notes स्टूडेंट्स तक पहुंचाना है|
![]() |
Science paper tremashik pariksha |
trimasik Pariksha paper science class 10th 2024|science objective quarterly exam paper 2024
प्रश्न-1 सही विकल्प चुनकर लिखिए-
1. कैल्शियमऑक्साइड की जल के साथ अभिक्रिया किस प्रकार की होती है| - ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
2. सूक्ष्म रोम का कार्य होता है | - सतह क्षेत्रफल को बढ़ाकर पचे हुए भोजन के अवशोषण में मदद करते हैं| (दोनों)
3. वाहनों में पीछे का दृश्य देखने के लिए कौन से दर्पण का उपयोग किया जाता है? - उत्तल दर्पण
4. मानव नेत्र के किस भाग पर वस्तु का प्रतिबिंब बनता है?- रेटिना
5. - CFC का पूरा नाम लिखिए| – क्लोरो -फ्लोरो - कार्बन
6. टमाटर में कौन सा अम्ल उपस्थित होता है? - ऑक्जेलिक अम्ल
प्रश्न-2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. प्रकाश संश्लेषण में ऑक्सीजन गैस मुक्त होती है|
2. गोलीय दर्पण की फोकस दूरी उसकी वक्रता त्रिज्या की आधी होती है|
3. उत्तल दर्पण में प्रतिबिंब वस्तु से छोटा एवं सीधा बनता है|
4. जलीय जीव श्वसन के लिए जल की ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं|
5. रासायनिक अभिक्रिया के फल स्वरुप बनने वाले पदार्थों को उत्पाद कहते हैं|
6. अम्ल एवं क्षारक की अभिक्रिया से लवण एवं जल बनते हैं|
प्रश्न-3 सत्य/असत्य लिखिए-
1. अम्ल नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है| - सत्य
2. वायु का अपवर्तनांक हीरे के अपवर्तनांक से अधिक होता है| - असत्य
3. इंसुलिन पादप हार्मोन है| - असत्य
4. चांदी के आभूषण पर काली पर्त सिल्वर क्लोराइड की होती है- असत्य
5. मनुष्य में दोहरा परिसंचरण पाया जाता है|- सत्य
6. संवेदी न्यूरॉन मेरुरज्जु से आवेग को पेशियां तक पहुंचती है|- सत्य
प्रश्न-4 सही जोड़ी बनाइये-
सही जोड़ी के उत्तर-
1. डायऑप्टर - लेंस की क्षमता
2. उत्तल लेंस - बीच में मोटा किनारो पर पतला
3. तारों का टिमटिमाना - अपवर्तन
4. नेत्र दोष - कम प्रकाश में धुंधला दिखना
5. जाइलम - जल परिवहन में सहायक
6. विकृतगंधिता से बचाव - प्रति ऑक्सीकारक का उपयोग
प्रश्न-5 एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए-
1. एटीपी का पूरा नाम लिखिए|
उत्तर- एडीनोसिन ट्राइफॉस्फेट
2. दर्पण का सूत्र लिखिए|
उत्तर- 1/f =1/u + 1/v
3. पौधे अपना भोजन किस प्रक्रिया द्वारा बनाते हैं?
उत्तर- प्रकाश संश्लेषण
4. प्रिज्म द्वारा किस रंग की प्रकाश किरण का विचलन सर्वाधिक होता है?
उत्तर- बैंगनी
5. विरंजक चूर्ण का रासायनिक नाम लिखिए|
उत्तर- कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड
6. लोहे की वस्तु पर पेंट क्यों करते हैं?
उत्तर- लोहे की वस्तुओं को संक्षारण से बचाने के लिए
इनके बारे में भी पढ़ें:-
> कक्षा दसवीं गणित त्रैमासिक परीक्षा पेपर|maths paper solution
> कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा पेपर|social science paper solution
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें