Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

रविवार, 7 जुलाई 2024

science gk questions in hindi|सामान्य विज्ञान प्रश्न उत्तर REET,RAILWAY,MP POLICE part-10

science gk questions in hindi|सामान्य विज्ञान प्रश्न उत्तर REET,RAILWAY,MP POLICE part-10

आज की इस पोस्ट में हम सामान्य विज्ञान (general science gk) के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ने वाले है| ये सभी science gk questions प्रतियोगिता परिक्षाओं (mptet, mp police, reet, railway, ssc आदि) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|

यदि किसी प्रश्न में doubt हो, तो comment करें|

science gk questions in hindi|सामान्य विज्ञान प्रश्न उत्तर REET,RAILWAY,MP POLICE part-10
Science questions answer 

1. सेब को दाँतों से काटने के लिए किस प्रकार के दाँतों का उपयोग होता है ? – कृन्तक

2. एक नाभिकीय रिएक्टर में भारी जल का क्या कार्य होता है? - न्यूट्राॅन की गति को कम करना

3. कैल्शियम एल्युमिनेट तथा कैल्शियम सिलिकेट का मिश्रण क्या कहलाता है? –सीमेंट

4. कलोरो-फ्लोरो कार्बन(CFC) को किस नाम से जाना जाता है ? – फ्रेऑन

5. मधुमक्खियों का पालन एवं प्रबंधन कहलाता है? –एपीकल्चर

6. हीरे की चमक का कारण क्या है? – पूर्ण आंतरिक परावर्तन

7. परमाणु के अंदर नाभिक की खोज किसने की? – अर्नेस्ट रदरफोर्ड

8. किसकी उपस्थिति के कारण चूने का पानी वायु में रखने पर दुधिया हो जाता है? - कार्बन डाइऑक्साइड 

9. कौन सी गैस ग्रीनहाउस प्रभाव के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार है? - कार्बन डाइऑक्साइड 

10. ट्रान्जिस्टर बनाने में आमतौर पर किसका इस्तेमाल किया जाता है? - सिलिकाॅन

11. विभिन्न प्रकार के काँच निर्माण में प्रयुक्त होने वाला मुख्य घटक कौन-सा है? - सिलिका

12. एक मात्र अम्ल जो स्वर्ण को घोलता है – एक्वा रेजिया

13. निम्नलिखित में से किस अम्ल का उपयोग सोने और चांदी के शुद्धिकरण में किया जाता है? – नाइट्रिक अम्ल

14. एक्वा रेजिया में किन दो अम्लों का मिश्रण किया जाता है? – नाइट्रिक अम्ल और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

15. एक्वा रेजिया में नाइट्रिक अम्ल और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का अनुपात कितना होता है? – 1:3

16. आधुनिक परमाणु सिद्धांत का प्रणेता माना जाता है? –जॅान डॅाल्टन को

17. कौन-से दो रंगों को मिश्रित करने से हरा रंग तैयार होता है ? – पीला और नीला

18. रक्त के थक्का बनने में सहायक विटामिन है ? – विटामिन K

19. खट्टे फलों में कौन सा अम्ल होता है? – साइट्रिक अम्ल

20. कार्य की SI इकाई क्या है ?– जूल

21. कार्य की CGS इकाई क्या है ? – अर्ग

22. तरंग चलती हैं, तो वे अपने साथ ले जाती हैं – ऊर्जा

23. सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौन-सा भाग दिखाई देता है?–  किरीट (कोरोना) 

24. कपड़ों से जंग के धब्बे हटाने के लिए किस अम्ल का प्रयोग किया जाता है? –ऑक्ज़ैलिक अम्ल

25. अंगूर में कौन-सा अम्ल पाया जाता है? –टार्टरिक अम्ल

26. गन्ने में ‘लाल सड़न रोग’ किसके कारण उत्पन्न होता है?– कवकों द्वारा (कोलेटोट्राइकम फाल्कैटम) 

27. टेलीविजन का आविष्कार किसने किया था?– जे. एल. बेयर्ड

28. किस प्रकार के ऊतक शरीर के सुरक्षा कवच का कार्य करते हैं?– उपकला ऊतक

29. दूध की शुद्धता का मापन किस यन्त्र से किया जाता है ?– लैक्टोमीटर

 30. हीरा चमकदार क्यों दिखाई देता है? – पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण 

इसके बारे में भी पढ़ें :-

> Biology questions answer part-4

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

trimasik pariksha paper class 12th physics objective solution|कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा पेपर सॉल्यूशन भौतिक विज्ञान 2024

trimasik pariksha paper class 12th physics objective solution|कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा पेपर सॉल्यूशन भौतिक विज्ञान 2024 आज की इस पोस्ट ...

Popular post