Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

patwari gk question in hindi|पटवारी परीक्षा में पूछे गए 50 प्रश्न उत्तर

patwari gk question in hindi|पटवारी परीक्षा में पूछे गए 50 प्रश्न उत्तर

आज की इस पोस्ट में हम मध्यप्रदेश पटवारी(mp patwari) परीक्षा में पूछे गए सामान्य ज्ञान (general knowledge) और विज्ञान(science) के 50 प्रश्नों को को पढ़ने वाले हैं|
patwari gk question in hindi|पटवारी परीक्षा में पूछे गए 50 प्रश्न उत्तर
Mp patwari gk

मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा में अब तक पूछे गए प्रश्न उत्तर|patwari question answer

1.पलक मुच्छल मध्य प्रदेश के किस शहर से संबंधित है? - इंदौर

2.विश्वामित्र पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है? - कोच (खेलों में अच्छे प्रशिक्षण के लिए)
[Extra:- विश्वामित्र पुरस्कार की शुरुआत 1994 में हुई थी| ]

3.NaCl ( नमक) का रासायनिक नाम क्या है? - सोडियम क्लोराइड

4. भारत किस योजना के तहत स्वतंत्र हुआ था? - माउंटबेटन योजना

5.सतपुड़ा पर्वत किन दो नदियों के बीच में स्थित है? - नर्मदा और ताप्ती

6.आदिवासी संग्रहालय किस सन में स्थापित किया गया था? - 1954

7.कांग्रेस की स्थापना के समय वायसराय कौन थे? - लॉर्ड डफरिन
[Extra:- व्योमेश चंद्र बनर्जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष थे। ]

8.जिज्ञासा राजपूत किस खेल से संबंधित है? - मुक्केबाजी

9.डिप्थीरिया रोग किस कारण होता है? - कोरीनोबैक्टीरियम डिप्थीरिया नामक बैक्टीरिया से होता है|

10.कोशिका का ऊर्जा ग्रह किसे कहते हैं? - माइटोकॉन्ड्रिया

11.किशोर कुमार पुरस्कार किसे दिया जाता है? - [option क्या थे clear नहीं है| ]
[किशोर कुमार सम्मान हिन्दी सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया जाता है| ]

12.सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है? - होशंगाबाद [question repeat ]

13.मध्यप्रदेश में देवी सती का हार_____ पर गिरा था| - मैहर (सतना) 

14.नंदा देवी शिखर ___ में स्थित है - उत्तराखंड

15.कैबिनेट मिशन के समय भारत का वायसराय कौन था? - लॉर्ड वैबेल

16.बॉलीवुड पार्श्वगायक शान का नाम क्या है? -शांतनु मुखर्जी

17.बायोलॉजी शब्द किसने दिया था? -ट्रेविरेनस और लैमार्क

18.मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी की स्थापना कब की गई? - 2007
[Extra:-यह भोपाल, मध्य प्रदेश में स्थित है। ]

19.पोस्ट ऑफिस बॉक्स किस सिद्धांत पर कार्य करता है? -व्हीट स्टोन सेतु

20.डागर बंधु को उनके___ के लिए जाना जाता था | - ध्रुपद गायक

21.प्रणव कोरी का संबंध किस जिले से है? - उज्जैन

22.एकमुखी दत्त मंदिर कहां स्थित है? - [option क्या थे नहीं पता]

23.इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी? - जे. जे.थॉमसन
[Extra:- इलेक्ट्रॉन की खोज जे.जे. थॉमसन ने 1897 में की थी।]

24.वायुमंडल में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का प्रतिशत कितना है? - ऑक्सीजन (20.95%)21% और कार्बन डाइऑक्साइड 0.03%

25.ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021 कौन है? -स्मृति मंधाना

gk questions for patwari exam|general knowledge and science

26.रबर के वल्कनीकरण में किसका प्रयोग किया जाता है? - सल्फर

27.लता मंगेशकर को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कब दर्ज किया गया? - 1974

28.मध्यप्रदेश ने किस टीम को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता? - मुंबई

29.मटकी नृत्य मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र में प्रचलित है? - मालवा क्षेत्र

30.पेंच राष्ट्रीय उद्यान का नाम इंदिरा प्रियदर्शनी राष्ट्रीय उद्यान कब रखा गया? - 2002

31.वेग का सूत्र क्या है? - विस्थापन/ समय
[Extra:- *वेग का मात्रक मीटर/सेकंड है|
* वेग एक सदिश राशि है| ]

32.कार्बन की संयोजकता कितनी होती है? - 4
[Extra:- कार्बन का परमाणु क्रमांक 6 तथा परमाणु भार 12 है |]

33.कौन सा विटामिन कोशिका की रक्षा करने में सहायक होता है? - विटामिन E

34.राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल कहां है? - ग्वालियर में

35.फीफा वर्ल्ड कप 2022 किस देश ने जीता? -अर्जेंटीना
[Extra:- फीफा वर्ल्ड कप 2022 उपविजेता = फ्रांस
* फीफा वर्ल्ड कप 2022 की मेजबानी = क़तर ]

36. भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है? -जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
[Extra:- भारत का पहला राष्ट्रीय पार्क 1936 में हैली राष्ट्रीय उद्यान के रूप में स्थापित किया गया था, जिसे अब जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता है। ]

37.खट्टे दूध में कौन सा अम्ल होता है? - लैक्टिक अम्ल

38.वैराग्य संदीपनी किसकी रचना है? - गोस्वामी तुलसीदास

39.आदित्य जोशी किस खेल से संबंधित है? - बैडमिंटन

40.तंत्रिका कोशिका में कौन सा विटामिन होता है? - विटामिन B12

41.शहद में क्या पाया जाता है? - फ्रक्टोज

42.सलमान खान का जन्म कहां हुआ था? - इंदौर
[Extra:- सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था| ]

43.आशा पारेख का संबंध किस क्षेत्र से है? - सिनेमा
[Extra:- 1992 में आशा पारेख को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।]

44.केन घड़ियाल अभयारण्य कहां है? - छतरपुर/पन्ना

45.तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनी है? - सामिया सुलुहू हसन

46.केन बेतवा लिंक परियोजना कब शुरू हुई थी? - 2005

47.कोशिका भित्ति किसकी बनी होती है? - सेलूलोज

48. भारत की अंतरिम सरकार में वित्त मंत्री कौन थे? - लियाकत अली खान
[Extra:-* भारत की अंतरिम सरकार (1946) के संदर्भ में लियाकत अली खान 'वित्त' विभाग संभाल रहे थे।
*अंतरिम सरकार का नेतृत्व जवाहर लाल नेहरू ने किया था।]

49.हाल ही में उत्तर कोरिया की नई विदेश मंत्री कौन बनी? - चो सन हुई |

50.मध्य प्रदेश का दक्षिणतम जिला कौन सा है? - बुरहानपुर
[Extra:- बुरहानपुर को दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। ]

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

MPTET maths varg 2 science questions|चयन परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

MPTET maths varg 2 science questions|चयन परीक्षा में पूछे गए प्रश्न  मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में पूछे गए फिजिक्स(physics ) और क...

Popular post