trimasik pariksha paper class 12th physics objective solution|कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा पेपर सॉल्यूशन भौतिक विज्ञान
आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics के त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2022 में पूछे गए सभी objective type questions के solution को पढ़ने वाले है|
यदि किसी प्रश्न में doubt हो, तो comment करें|
![]() |
Physics paper solution |
Mp Board 12th Physics Quarterly Exam Question Paper solution 2022
प्र.1निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए (1×7=7)(I). एक माइक्रो कूलॉम आवेश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या होती है - Ans- 6.25 × 10¹²
(II). किसी विद्युत द्विध्रुव से r दूरी पर विद्युत क्षेत्र अनुक्रमानुपाती होता है|
Ans- 1/r³
(III). समविभव पृष्ठ और विद्युत क्षेत्र रेखाओं के बीच कोण होता है-
Ans- 90°
(IV). धनावेशित कांच की छड़ को अनावेशित चालक से स्पर्श कराया जाता है तो छड़ का आवेश-
Ans- घटेगा
(V). ताप बढ़ाने पर प्रतिरोध घटता है-
Ans- अर्द्धचालक का
(VI). किसी चालक में विद्युत प्रवाह है-
Ans- मुक्त इलेक्ट्रॉनों का प्रवाह
(VII). A क्षेत्रफल वाली कुंडली चुंबकीय क्षेत्र B के समांतर रखी गई है| कुंडली को 90° के कोण से घुमाया जाता है, चुंबकीय फ्लक्स में परिवर्तन का परिणाम होगा-
Ans- BA
प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (1×7=7)
(I). वायु में एकांक धन आवेश से निकलने वाला कुल विद्युत फ्लक्स 1/ε0 होता है|
(II). दो विद्युत द्विध्रुवों के बीच की दूरी दुगुना कर देने पर उनके मध्य आकर्षण/प्रतिकर्षण बल 1/16 गुना हो जाएगा|
(III). किरचॉफ का द्वितीय नियम ऊर्जा संरक्षण के सिद्धांत पर आधारित है|
(IV). विद्युत धारा घनत्व सदिश राशि है|
(V). जब किसी विद्युत बैटरी को चार्ज किया जाता है तब इसके सिरों का विभवांतर emf से अधिक होता है|
(VI). किसी पदार्थ की प्रतिरोधकता के व्युत्क्रम को विशिष्ट चालकता कहते हैं|
(VII). चुंबकीय फ्लक्स में परिवर्तन की दर प्रेरित विद्युत वाहक बल के अनुक्रमानुपाती होती है|
प्रश्न-3 एक वाक्य में उत्तर दीजिए|
1. किसी गोले के अंदर 2µC आवेश स्थित है गोले से गुजरने वाला संपूर्ण विद्युत फ्लक्स का मान कितना होगा?
Ans- 2.26 × 10^5 न्यूटन × मीटर²/कूलॉम
2. किस प्रकार के आवेश समूह के लिए विद्युत क्षेत्र दूरी के व्युत्क्रमानुपाती होता है|
Ans- रैखिक धनावेश समूह के लिए
3. अपवाह वेग और विद्युत धारा में संबंध लिखिए|
Ans- I= nAVde
4. एक तार को लंबाई के लंबवत तीन भागों में बांट कर तीनों टुकड़ों को समांतर क्रम में जोड़ने पर नये संयोजन का प्रतिरोध पहले से कितने गुना हो जाएगा|
Ans- 1/9 गुना
5. एक कुंडली के फेरों की संख्या को अपरिवर्तित रखते हुए कुंडली की कुल लंबाई को दुगनी कर दी जाती है| उसका स्वप्रेरकत्व कितने गुना हो जाएगा|
Ans- 1/2 गुना
6. एक समान चुंबकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर लगने वाले बल का सूत्र लिखिए|
Ans- F = qvBsinθ
7. जब किसी खुले विद्युत परिपथ को बंद किया जाता है, तो उत्पन्न प्रेरित धारा की दिशा क्या होगी?
Ans- मुख्य धारा के विपरीत दिशा में|
प्र.4 सही जोड़ी बनाइए- (1×7=7) (Ans)
(I). चुंबकीय फ्लक्स घनत्व - टेसला
(II). चुंबकशीलता - µ = B/H
(III). चुंबकीय प्रवृत्ति - विमाहीन
(IV). चुंबकीयकरण की तीव्रता - Am-¹ या A/m
(V). चुंबकीय फ्लक्स - Φ = BA
(VI). चुंबकीय आघूर्ण - Am²
(VII). ध्रुव प्राबल्य - Am
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें