कक्षा दसवीं विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा पेपर वस्तुनिष्ठ प्रश्न|class 10th science trimasik pariksha paper important objective
आज की इस पोस्ट में हम class 10th science quarterly exam paper 2022 के लिए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (objective type question answer) के उत्तर पढ़ने वाले है|
किसी भी प्रश्न में यदि कोई doubt हो तो comment करें|
![]() |
Class 10 objective solution |
Class 10th science objective solution|कक्षा दसवीं त्रैमासिक परीक्षा पेपर विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर
1. यदि मैग्नीशियम रिबन को वायु में दहन किया जाये तो चमकदार श्वेत लो उत्पन्न होती है एवं यह श्वेत चूर्ण में परिवर्तित हो जाता है| ये चूर्ण रासायनिक रूप से है- मैग्निशियम ऑक्साइड
2. देर तक सिल्वर क्लोराइड को सूर्य के प्रकाश में रखने पर वह काला पड़ जाता है क्योंकि- सिल्वर क्लोराइड का अपचयन हो जाता है|
3. जिन अभिक्रिया में ऊष्मा का अवशोषण होता है, उन्हें कहते हैं-ऊष्माशोषी अभिक्रिया
4. लेड नाइट्रेट का रासायनिक सूत्र है- Pb(NO3)2
5. सोने और प्लैटिनम को गलाने वाले अम्ल का क्या नाम है? - एक्वा रेजिया
6. किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ कहलाते हैं- अभिकारक
7. किसी रासायनिक अभिक्रिया की पहचान है- रंग में परिवर्तन, अवस्था में परिवर्तन, तापमान में परिवर्तन
8. किसी रासायनिक अभिक्रिया में बनने वाले पदार्थों को कहते हैं- उत्पाद
9. बेकिंग पाउडर का रासायनिक नाम है- सोडियम बाईकार्बोनेट (NaHCO3) [सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट]
10. टमाटर में कौन सा अम्ल उपस्थित होता है? - ऑक्जेलिक अम्ल
11. अपच का उपचार करने के लिए निम्नलिखित में से किस औषधि का उपयोग होता है- एंटासिड
12. अम्ल नीले लिटमस को परिवर्तित करता है - लाल रंग में
13. क्षार लाल लिटमस को परिवर्तित करता है- नीले रंग में
14. शुद्ध जल का पीएच(pH) मान होता है- 7
15.अम्लीय वर्षा का पीएच(pH) मान होता है- 5.6
16.रक्त का पीएच(pH) मान होता है- 7.4
17. टूटी हड्डियों को जोड़ने के लिए प्लास्टर चढ़ाते समय किस पदार्थ का उपयोग होता है? - प्लास्टर ऑफ पेरिस
18. जब जल धातु के साथ क्रिया करता है तो कौन सी गैस उत्सर्जित होती है? - हाइड्रोजन
19. वायु में अधिक समय तक खुला छोड़े जाने पर चांदी की वस्तुएं काली पड़ जाती है, यह निम्नलिखित के बनने के कारण होता है- सिल्वर सल्फाइड
कक्षा दसवीं विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न|class 10 science objective solution
20.पॉप ध्वनि से जलने वाली गैस हाइड्रोजन है|
21. बिना बुझे हुए चूने का सूत्र CaO है|
22. संगमरमर का रासायनिक सूत्र CaCO3 है|
23. लोहे की वस्तुओं को जंग से बचाने के लिए उस पर पेंट करते हैं|
24. वे अभिक्रिया जिनमें उत्पाद के निर्माण के साथ-साथ ऊष्मा भी उत्पन्न होती है ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाएँ कहलाती है|
25. सिरके में एसिटिक अम्ल उपस्थित होता है|
26. अम्ल एवं क्षार की अभिक्रिया से लवण और जल बनते हैं तथा इस अभिक्रिया को उदासीनीकरण कहते हैं|
27. वर्षा का जल विद्युत का सुचालक होता है|
28. CaOCl2 का प्रचलित नाम विरंजक चूर्ण है|
29. पादपों में जल का संवहन जाइलम उत्तक द्वारा होता है|
30. पादपों में भोजन का संवहन फ्लोएम उत्तक द्वारा होता है|
31. प्रकाश संश्लेषण में ऑक्सीजन गैस मुक्त होती है|
32. ग्लूकोज का ऑक्सीजन की उपस्थिति में विखंडन श्वसन कहलाता है|
33. अमाशय से निकलने वाले प्रोटीन पाचक विकर का नाम पेप्सिन है|
34. अग्नाशय से निकलने वाले प्रोटीन पाचक विकर का नाम ट्रिप्सिन है|
35. मानव शरीर में ऑक्सीजन परिवहन के लिए रक्त उत्तरदायी है|
36. लोहे पर जंग लगना - संक्षारण
37. चींटी के डंक - मेथेनोइक अम्ल
38. खट्टे दूध(दही) - लैक्टिक अम्ल
39. क्षारक - जल में घुलनशील
40. सिरका - एसिटिक अम्ल
41. सोडियम - मिट्टी का तेल( केरोसिन)
42. यूरिया का निर्माण - यकृत
43. वृक्षों की छाल गोंद तथा रेजिनस - पादप उत्सर्जी पदार्थ
44.ATP का पूरा नाम - एडिनोसिन ट्राईफास्फेट
45. भोजन का पाचन आहार नली के किस भाग से प्रारंभ होता है? - मुखगुहा
46. चांदी के आभूषण पर काली पर्त किसकी होती है? - सिल्वर सल्फाइड
47.pH स्केल की परास है- 0 से 14
48. मनुष्य में तरल संयोजी ऊतक किसे कहते हैं? - रक्त
49. मछलियों के हृदय में कितने कक्ष होते हैं? - दो
50. धावन सोडा का सूत्र - Na2CO3 (सोडियम कार्बोनेट)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें