द्रव्यमान और भार में अंतर,परिभाषा तथा मात्रक|difference between mass and weight
आज के इस पोस्ट में हम physics (भौतिक विज्ञान) के बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक द्रव्यमान और भार के बारे में पढ़ने वाले हैं| इसमें हम पढ़ेंगे द्रव्यमान और भार किसे कहते हैं इसकी परिभाषा, मात्रक तथा द्रव्यमान और भार में अंतर|
द्रव्यमान किसे कहते हैं|dravyaman Kise Kahate Hain
किसी वस्तु में समाहित पदार्थ की मात्रा को उस वस्तु का द्रव्यमान कहा जाता है| यह किसी वस्तु का एक मौलिक गुण होता है| द्रव्यमान हर परिस्थिति में हर जगह हमेशा सामान रहता है कभी भी बदलता नहीं है चाहे आप उसे चंद्रमा पर ले जाए या फिर अंतरिक्ष में|यदि बैग में 50 किलोग्राम चावल है तो चंद्रमा पर भी वह 50 किलोग्राम रहेंगे तथा अंतरिक्ष में भी 50 किलोग्राम ही रहेंगे|यह एक अदिश राशि है|
द्रव्यमान का मात्रक- किलोग्राम(kilogram)
भार किसे कहते हैं|bhar kya hota hai
किसी वस्तु को पृथ्वी अपने केंद्र की ओर जितने बल से आकर्षित करती है, उसे उस वस्तु का भार कहते हैं| यह एक सदिश राशि है|
भार का मात्रक- न्यूटन(newton)
भार का सूत्र- W = mg जहां g गुरुत्वीय त्वरण है|
किसी भी वस्तु का भार हर जगह समान नहीं रहता है इसका मान गुरुत्वीय त्वरण(g) पर निर्भर करता है |
पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण का मान 9.8 m/s² माना जाता है| चंद्रमा पर g का मान पृथ्वी पर g के मान का 1/ 6 गुना होता है | यही कारण है कि चंद्रमा पर वजन पृथ्वी की तुलना में बहुत ही कम हो जाता है |सूर्य पर g का मान पृथ्वी पर g के मान का लगभग 27 गुना होता है|
द्रव्यमान और भार को हम आसान भाषा में एक उदाहरण के द्वारा समझने की कोशिश करते हैं|
![]() |
Mass and weight |
वस्तु का भार(वजन) गुरुत्वीय त्वरण g पर निर्भर करता है| g का मान भिन्न-भिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न होने के कारण वस्तु का भार भी भिन्न-भिन्न होगा|
पृथ्वी पर g का मान 9.8 m/s² माना जाता है| अतः पृथ्वी पर इस वस्तु का भार W = mg
W = 5 × 9.8
W = 49 न्यूटन
चंद्रमा पर g का मान पृथ्वी पर g के मान का 1/ 6 गुना होता है |
अत: चंद्रमा पर वस्तु का भार W = mg/6
W = 5 × 9.8/6
W = 49/6
W = 8.16 न्यूटन
अतः 5kg द्रव्यमान की वस्तु जिसका पृथ्वी पर भार 49N था चंद्रमा पर ले जाने पर उसका भार 8.16 N रह जाएगा|
द्रव्यमान और भार में अंतर|dravyaman aur Bhar Mein antar
द्रव्यमान(mass) :-1. वस्तु में समाहित पदार्थ की मात्रा को उस वस्तु का द्रव्यमान कहते हैं|
2. द्रव्यमान का मात्रक किलोग्राम है|
3. यह एक अदिश राशि है|
4. इसका मान प्रत्येक स्थान पर एक समान रहता है|
5. किसी वस्तु का द्रव्यमान शून्य नहीं हो सकता|
भार(weight) :-
1. किसी वस्तु को पृथ्वी अपने केंद्र की ओर जितने बल(गुरुत्वीय बल) से आकर्षित करती है उसे उस वस्तु का भार कहते हैं|
2. भार का मात्रक न्यूटन है|
3. यह एक सदिश राशि है|
4. इसका मान भिन्न-भिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न होता है|
5. किसी वस्तु का भार शून्य हो सकता है, जैसे पृथ्वी के केंद्र पर|
इनके बारे में भी पढ़ें:-
> पृथ्वी का वजन कितना है|weight of earth
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें