class 12th physics mp board Prashn bank solution|कक्षा 12 भौतिक विज्ञान पाठ-9 किरण प्रकाशिकी प्रश्न बैंक सॉल्यूशन
आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics mp board प्रश्न बैंक(prashn Bank) में पूछे गए अध्याय-9 किरण प्रकाशिकी के सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को पढ़ने वाले हैं|
किसी भी प्रश्न में यदि कोई doubt हो तो comment करें|
Physics objective in hindi |
Prashan bank physics objective solution| किरण प्रकाशिकी ऑब्जेक्टिव नोट्स
प्रश्न- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये-
1. एक सूक्ष्मदर्शी की लंबाई बढ़ाने पर उसकी आवर्धन क्षमता घट जाती है|
2. लेंस की क्षमता का मात्रक डाईओप्टर है|
3. आकाश का नीला दिखाई देना प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण है|
4. एक स्वस्थ नेत्र के लिए स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी 25cm होती है|
5. चंद्रमा से देखे जाने पर आकाश का रंग काला दिखाई देता है|
प्रश्न- सही विकल्प का चयन कीजिये-
1. निम्नलिखित में से किस रंग के लिए कांच का अपवर्तनांक न्यूनतम होता है-
A. बैंगनी
B. लाल
C. पीला
D. नीला
Ans- B
2. एक लेंस की फोकस दूरी किस रंग के लिए न्यूनतम होती है|
A. बैंगनी
B. लाल
C. पीला
D. नीला
Ans- A
3. हीरे की चमक का कारण है|
A. प्रकाश का विश्लेषण
B. प्रकीर्णन
C. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
D. व्यतिकरण
Ans- C
4. 20cm फोकस दूरी वाला अवतल लेंस और 25cm फोकस वाला उत्तल लेंस संपर्क में रखे हैं, संयोजन की फोकस दूरी होगी-
A. 5cm
B. -45cm
C. -100cm
D. 100cm
Ans- C
प्रश्न- एक वाक्य में उत्तर दीजिये-
1. किसी द्रव का क्रांतिक कोण और अपवर्तनांक में संबंध लिखिए|
उत्तर- μ =1/sinC
2. लेंस के लिए u तथा v एवं f में संबंध लिखिए|
उत्तर- 1/f = 1/v – 1/u
3. लेंस द्वारा उत्पन्न रेखीय आवर्धन का सूत्र लिखिए|
उत्तर- m = I/O = v/u
4. उस माध्यम का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिए जिसका क्रांतिक कोण 45° है|
उत्तर- √2
[ note:- क्रांतिक कोण C = 45°
सूत्र- μ = 1/sinC
μ = 1/ sin45°
μ = 1/1/√2 [sin45° = 1/√2]
μ = √2
5. 10cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस से बने सरल सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता कितनी होगी जबकि प्रतिबिंब अनंत पर बने|
उत्तर- 2.5
[ note:- सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता जब प्रतिबिंब अनंत पर बने-
m = D/f [D = 25cm, f = 10cm]
m = 25/10
m = 2.5 ]
6. 10cm गहराई वाले बर्तन में कोई द्रव भरा है, तले पर रखे सिक्के की गहराई 8cm मापी जाती है| द्रव का अपवर्तनांक कितना होगा|
उत्तर - 1.25
[ note:- अपवर्तनांक= वास्तविक गहराई/आभासी गहराई
μ = 10/8
μ = 1.25 ]
7.उत्तल लेंस के द्वारा आभासी प्रतिबिंब किस स्थिति में बनता है|
उत्तर- जब वस्तु मुख्य अक्ष पर प्रकाश केंद्र और फोकस के बीच रखी हो|
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें