Class 12th chemistry paper 2022 most important questions|कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान पेपर महत्वपूर्ण प्रश्न
आज की इस पोस्ट में हमने class 12th chemistry paper(रसायन विज्ञान पेपर) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों को सिलेक्ट किया है|
Chemistry paper से पहले इन प्रश्नों को अवश्य पढ़े | इन सभी प्रश्नों को करने के बाद अतिरिक्त प्रश्नों की तैयारी करें|
सभी छात्रों को chemistry paper के लिए best of luck|
Chemistry important questions |
केमेस्ट्री पेपर 2022 महत्वपूर्ण प्रश्न|chemistry paper important questions
2 अंक के प्रश्न
1. मोलरता एवं मोललता को इकाई सहित परिभाषित कीजिए| [most]
2. हेनरी के नियम को उदाहरण सहित समझाइए| [most]
3. परासरण एवं परासरण दाब को परिभाषित कीजिए|
4. स्कंदन से क्या तात्पर्य है? उदाहरण सहित समझाइए|
5. टिंडल प्रभाव किसे कहते हैं? इसका कारण बताइए|
6. अपोहन क्रिया क्या है? समझाइए|
7. स्वर्ण संख्या की परिभाषा दीजिए|[most]
8. हार्डी शुल्जे नियम को समझाइए| [most]
9. ब्राउनियन गति को चित्र की सहायता से समझाइए| [most]
10. H2O एक द्रव तथा H2S गैस क्यों है? [most]
11. अक्रिय गैसों की चार विशेषताएं लिखिए| [most]
12. फ्लोरीन, क्लोरीन की तुलना में प्रबल ऑक्सीकारक है क्यों?
13. उत्कृष्ट गैसे क्या होती है? उत्कृष्ट गैसों के नाम लिखिए|
14. अंतरा हैलोजन यौगिक क्या है? उदाहरण सहित समझाइए| [most]
15. हैलोजन प्रबल ऑक्सीकारक क्यों होते हैं?
16. क्लोरीन द्वारा फूलों का विरंजन स्थाई होता है जबकि SO2 द्वारा अस्थाई क्यों? [most]
17. अक्रिय गैसों की इलेक्ट्रॉन बंधुता शून्य क्यों होती है? [most]
18. HCl का क्वथनांक HF से कम क्यों होता है?
19. जिनान एक अक्रिय गैस है, लेकिन जिनान के यौगिक उपलब्ध है, क्यों? [most]
20. जिनान की दो संरचना| [most]
21. लिगेंड क्या है? उदाहरण सहित समझाइए| [most]
22. एम्बीडेंटेड लिगेंड तथा कीलेट से क्या तात्पर्य है उदाहरण सहित समझाइए| [most]
23. द्विक लवण किसे कहते हैं? इनके तीन उदाहरण एवं सूत्र लिखिए| [most]
24. संकुल लवण [most]
25. प्रभावी परमाणु क्रमांक क्या है? उदाहरण सहित समझाइए| [most]
26. निम्न अभिक्रियाओं को समीकरण सहित समझाइए- [most]
(I) कार्बिलऐमीन अभिक्रिया
(II) हॉफमैन ब्रोमाइड अभिक्रिया
(III) युग्मन अभिक्रिया
(IV) गैब्रियल थैलिमाइड संश्लेषण
27. प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक ऐमीन में अंतर लिखिए|
28. प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक ऐमीन में से कौन अधिक क्षारीय है?
29. निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए- [most]
(I) श्मिट अभिक्रिया
(II) मस्टर्ड आयल अभिक्रिया
30. RNA और DNA में अंतर लिखिए| [most]
31. प्रोटीन की प्राथमिक, द्वितीयक तृतीयक और चतुर्थ संरचना को समझाइए? [most]
32. प्रतिजैविक को उदाहरण सहित समझाइए| [most]
33. दर्दनाशी ( पीडानाशी) को उदाहरण सहित समझाइए| [most]
34. संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए- [most]
(I) प्रशान्तक
(II) प्रतिशमक
35. रोगाणुनाशी किसे कहते हैं?
3-अंक के प्रश्न
1. राउल्ट का वाष्पदाब अवनमन नियम लिखिए|राउल्ट के नियम की सीमाएँ लिखिए| [most]
2. राउल्ट का नियम क्या है इसका गणितीय रूप लिखिए| [most]
3. 72 ग्राम जल और 92 ग्राम इथाइल अल्कोहल के मिश्रण में दोनों का मोल प्रभाज ज्ञात कीजिए| [most]
4. धनात्मक विचलन एवं ऋणात्मक विचलन में अंतर लिखिए| [most]
5. हीलियम को गोताखोर के सिलेंडर में उपयोग क्यों किया जाता है? [most]
6. निम्न को समझाइए- फॉर्मलता, नॉर्मलता, पाटर्स पर मिलियन| [most]
7. राउल्ट के नियम को समझाइए| इसकी सहायता से अवाष्पशील विलेय का आणविक द्रव्यमान कैसे ज्ञात किया जा सकता है|
8. अभिक्रिया का अर्द्ध आयुकाल किसे कहते हैं? [most]
9. अभिक्रिया की दर एवं दर स्थिरांक में अंतर स्पष्ट कीजिए| [most]
10. रासायनिक अभिक्रिया के वेग पर प्रभाव डालने वाले विभिन्न कारकों का वर्णन कीजिए| [most]
11. अभिक्रिया की कोटि एवं अभिक्रिया की आण्विकता में अंतर स्पष्ट कीजिए| [most]
12. एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया का अर्द्ध आयु काल 60 मिनट है, कितने समय में यह अभिक्रिया 90 प्रतिशत पूर्ण हो जाएगी?
13. प्रथम कोटि की अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित समझाइए|
14. निम्नलिखित अभिक्रियाओं को समीकरण सहित समझाइए – [most]
(I) रीमर टीमैन अभिक्रिया
(II) कोल्बे अभिक्रिया
(III) विलियमसन संश्लेषण
15. फिनॉल तथा एल्कोहल में अंतर लिखिए| [most]
16. आप मेथिल अल्कोहल और एथिल अल्कोहल में विभेद कैसे करेंगे|
17. वायु की उपस्थिति में फिनॉल गुलाबी रंग का क्यों हो जाता है? अभिक्रिया सहित समझाइए|
18. विलियमसन की अविरल ईथरीकरण विधि क्या है? क्या यह अविरल है? कारण दीजिए| [most]
19. कीटोन एल्डिहाइडो की तुलना में कम सक्रिय होते हैं, कयो?
20. शुद्ध एसीटोन बनाने की प्रयोगशाला विधि का नामांकित चित्र सहित वर्णन कीजिए? [most]
21. निम्नलिखित अभिक्रियाओं को समझाइए- [most]
(I) कैनिजारो अभिक्रिया
(II) एल्डोल संघनन
(III) पर्किन अभिक्रिया
22. एल्डिहाइड तथा कीटोन में अंतर स्पष्ट कीजिए| [most]
23. एसिटिक अम्ल के निर्माण की शीघ्र सिरका विधि को निम्न बिंदुओं के आधार पर समझाइए- सिद्धांत एवं समीकरण, नामांकित चित्र [most]
24. एसिटिक एसिड से निम्न कैसे प्राप्त करेंगे-
(I) एसिटिल क्लोराइड
(II) ऐसिटामाइड
(III) एसिटिक एनहाइड्राइड
4-अंक के प्रश्न
1. SN1 और SN2 अभिक्रियाओं की क्रियाविधि समझाइए| [most]
2. निम्न अभिक्रियाओं को समझाइए- [most]
(I) सेण्डमेयर अभिक्रिया
(II) हुन्सडीकर अभिक्रिया
(III) वुड्स फीटिंग अभिक्रिया
(IV) फ्रिडल क्राफ्ट अभिक्रिया
(V) रोजेन मुण्ड अभिक्रिया
3. निम्नलिखित परिवर्तन कैसे संपन्न किए जा सकते हैं- [most]
(I) एथिल क्लोराइड से प्रोपेनोइक अम्ल
(II) 2- क्लोरोप्रोपेन से 1- प्रोपेनॉल
(III) क्लोरोइथेन से ब्यूटेन
(IV) बेंजीन से डाइफिनाइल
4. क्या कारण है कि हैलोएल्केन, हैलोऐरिन से अधिक क्रियाशील होते हैं?
5-अंक के प्रश्न
1. डेनियल सेल का नामांकित चित्र बनाइए, डेनियल सेल में होने वाली रेडॉक्स अभिक्रियाएँ लिखिए| [most]
2. नर्नस्ट समीकरण क्या है? इसके महत्व को समझाइए| pH=10 के विलियन के संपर्क वाले हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड विभव का परिकलन कीजिए| [most]
3. मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड का अभिक्रिया सहित सचित्र वर्णन कीजिए| [most]
4. कोलरॉश का नियम अनुप्रयोग सहित समझाइए, निम्नलिखित आंकड़ों की सहायता से NH4OH की अनंत तनुता पर मोलर चालकता ज्ञात कीजिये- [most]
Λ∞m (NH4Cl) = 129.0 Scm² mol-¹
Λ∞m (NaOH) = 248.0 Scm² mol-¹
Λ∞m (NaCl) = 126.0 Scm² mol-¹
5. फैराडे के विद्युत अपघटन के नियम लिखिए|
6. लैन्थेनाइड्स एवं एक्टिनाइड्स में अंतर लिखिए| [most]
7. क्या कारण है कि संक्रमण धातुएँ सामान्यतः रंगीन यौगिक या आयन बनाती है| [most]
8. लेन्थेनाइड संकुचन किसे कहते हैं? इसके कारण तथा परिणाम लिखिए| [most]
9. संक्रमण तत्वों के निम्न गुणों की व्याख्या कीजिए- परिवर्तित संयोजकता, रंगीन आयनों का निर्माण, चुंबकीय गुण| [most]
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें