Class 12th physics pre board paper 2022 solution|कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन
आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics pre board exam paper 2022 में पूछे गए सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (objective type question answer) के उत्तर पढ़ने वाले है|
किसी भी प्रश्न में यदि कोई doubt हो तो comment करें|
Class 12th physics pre board paper |
कक्षा 12 भौतिक विज्ञान प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन 2022|bhautik Vigyan pre Board pariksha paper solution 2022
प्रश्न- सही विकल्प का चयन कीजिये-
1. E तीव्रता वाले विद्युत क्षेत्र में आवेश q रखने पर उस पर लगने वाला बल होगा-
A. F = E/q
B. F = q/E
C. F = qE
D. F = E – q
Ans- C
2. एक गतिमान आवेश उत्पन्न करता है-
A. केवल विद्युत क्षेत्र
B. केवल चुंबकीय क्षेत्र
C. विद्युत एवं चुंबकीय क्षेत्र दोनों
D. कोई नहीं
Ans- C
3. लेंज का नियम संबंधित है-
A. आवेश संरक्षण के नियम से
B. ऊर्जा संरक्षण के नियम से
C. द्रव्यमान संरक्षण के नियम से
D. संवेग संरक्षण के नियम से
Ans- B
4. निम्नलिखित में से किसका तरंगदैर्ध्य सबसे कम है-
A. गामा(y) किरणें
B. दृश्य प्रकाश
C. अवरक्त विकिरण
D. पराबैंगनी विकिरण
Ans- A
5. निम्नलिखित में से किस रंग के लिए कांच का अपवर्तनांक न्यूनतम होगा?
A. बैंगनी
B. लाल
C. पीला
D. नीला
Ans- B
6. अच्छे विभेदन के लिए किसी दूरदर्शी में होना चाहिए-
A. अधिक व्यास का अभिदृश्यक
B. कम व्यास का अभिदृश्यक
C. कम फोकस दूरी का अभिदृश्यक
D. कम फोकस दूरी की नेत्रिका
Ans- A
7. 150 वोल्ट के विभवांतर से त्वरित इलेक्ट्रॉन से सम्बद्ध डी- ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य होगी-
A. 150 Å
B. 1 m
C. 1 nm
D. 1 Å
Ans- D
प्रश्न- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये-
1. एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध अनंत होता है|
2.मध्य LC परिपथ में धारा और विभवांतर के मध्य π/2 (90°) का कलांतर होता है|
3. अंधेरे में फोटोग्राफी के लिए अवरक्त तरंगों का उपयोग किया जाता है|
4.जीवाणु नाशक के रूप में पराबैंगनी तरंगों का उपयोग किया जाता है|
5. एक सूक्ष्मदर्शी की नली की लंबाई बढ़ाने पर उसकी आवर्धन क्षमता घट जाती है|
6.श्वेत प्रकाश में पतली फिल्म के रंगीन दिखाई देने का कारण व्यतिकरण है|
7. NOT गेट को व्युत्क्रमक या इनवर्टर या ऋणकारक गेट भी कहते हैं|
प्रश्न- एक वाक्य/शब्द में उत्तर दीजिये-
1. विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का S. I. मात्रक लिखिये|
Ans- न्यूटन/ कूलॉम
2. एक तार को खींचकर उसकी लंबाई तीन गुना कर दी जाती है| उसका प्रतिरोध कितना गुना हो जाएगा?
Ans- 9 गुना
3. स्व प्रेरकत्व का S. I. मात्रक लिखिये|
Ans- हेनरी
4. ट्रांसफार्मर किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
Ans- अन्योन्य प्रेरण
5. कोहरे में दूरस्थ वस्तुओं को देखने में उपयोगी किरणों का नाम लिखिये|
Ans- अवरक्त विकिरण
6. उत्तल लेंस के द्वारा किसी वस्तु का आभासी प्रतिबिंब कब बनाया जाता है?
Ans- जब वस्तु प्रकाश केंद्र और फोकस के बीच स्थित हो|
7. LED निर्माण के लिए प्रयुक्त अर्धचालकों में बैंड अंतराल कम से कम कितना होना चाहिए|
Ans- 3 ev से 1.8 ev
प्रश्न- सही जोड़ी मिलाइए-
कॉलम (अ) कॉलम (ब)
1. विद्युत शक्ति - I²R
2. प्रेरण प्रतिघात - ωL
3. ब्रूस्टर का नियम - ध्रुवण
4. आकाश का नीला रंग - प्रकाश का प्रकीर्णन
5. विद्युत चुंबकीय तरंग की क्वांटम प्रकृति - प्रकाश विद्युत प्रभाव
6. जेनर डायोड - वोल्टेज नियमन
7. चल कुंडली धारामापी - धारा का चुंबकीय
Thanks sir
जवाब देंहटाएं🚾
हटाएंThanks but q ans hote to sahi hota
जवाब देंहटाएंQuestion answer की पोस्ट भी site पर available है|
हटाएंQuestion answer ki site konsi hai
जवाब देंहटाएंYahi site studyzone001.com per uper navigation likha hai uspar click kare or science(physics) per click kare physics se related sabhi post avelable hai.
हटाएंHello sir feejekash ke bare me
जवाब देंहटाएं