class 10th maths pre board paper solution 2022|कक्षा दसवीं गणित प्री-बोर्ड पेपर सॉल्यूशन प्रश्न-6 से 15
आज की इस पोस्ट में हम class 10th mathematics pre board pariksha paper में पूछे गए प्रश्न क्रमांक-6 से लेकर प्रश्न क्रमांक-15 तक 2 नम्बर के सभी प्रश्नो का हल पढने वाले है|
यदि किसी प्रश्न में कोई doubt हो तो comment करें|
Pre board paper ganit |
Class 10th maths pre board exam paper 2022|कक्षा दसवीं प्री बोर्ड परीक्षा पेपर गणित
Que6:- HCF( 306, 657) = 9 दिया है| LCM( 306, 657) ज्ञात कीजिए|
Sol:- दिया है- HCF(306, 657) = 9
LCM( 306,657) = ?
सूत्र- LCM × HCF = दोनों संख्याओं का गुणनफल
LCM × 9 = 306 ×657
LCM = 306 × 657 / 9
LCM = 34 × 657
LCM = 22338
Que7:- एक द्विघात बहुपद ज्ञात कीजिए जिसके शून्यकों के योग और गुणनफल क्रमशः -3 और 2 है|
Sol:- माना कोई द्विघात बहुपद ax²+bx+c है और इसके शून्यक α और β है|
शून्यकों का योग α+β= -b/a = -3/1
शून्यकों का गुणनफल α.β= c/a = 2/1
तुलना करने पर ,
a = 1, b = 3, c=2
अत: द्विघात बहुपद x²+3x+2 है|
Que8:- A. P. के प्रथम चार पद लिखए जबकि प्रथम पद a = -1.25, सावᭅअंतर d = - 0.25 है|
Sol:- a = -1. 25 , d = -0. 25
पहला पद a1 = a = -1. 25
दूसरा पद a2 = a1 + d = -1. 25- 0.25 = - 1.50
तीसरा पद a3 = a2 + d = -1. 50- 0.25 = - 1.75
चौथा पद a4 = a3+ d = -1. 75- 0.25 = -2. 00
Que9:- आकृति में DE||BC है| AD का मान ज्ञात कीजिए| [प्रश्नावली 6.2 प्रश्न-1 का (ii) ]
Sol:- माना AD = x cm
दिया है- DE||BC,
आधारभूत समानुपातिकता प्रमेय से,
AD/DB = AE/EC
x / 7.2 = 1.8 / 5.4
x = 1.8 × 7.2 / 5.4
x = 2.4 cm
Que10:- x और y में ऐसा सम्बन्ध ज्ञात कीजिए कि बिन्दु (x, y) बिन्दुओं (3, 6) और (-3, 4) से समदूरस्थ हो|
Sol:- बिन्दु (x, y) बिन्दुओं (3, 6) और (-3, 4) से समदूरस्थ है| इसलिए
PA = PB
√(3-x)² + (6-y)² = √(-3-x)² + (4-y)²
√9+x²-6x+36+y²-12y = √9+x²+6x+16+y²-8y
दोनों पक्षों का वर्ग करने पर
9+x²-6x+36+y²-12y = 9+x²+6x+16+y²-8y
-6x-6x-12y+8y = 16-36
-12x-4y = -20
3x+y = 5
Que11:- बिन्दुओं (5, -6) और (-1, -4) को जोड़ने वाले रेखाखंड को y- अक्ष किस अनुपात में विभाजित करता है?
Sol:- मान बिन्दुओं (5, -6) और (-1, -4) को जोड़ने वाले रेखाखंड को y- अक्ष k:1 में विभाजित करता है|
विभाजित करने वाले बिन्दु के निर्देशांक:
( -k+5/k+1 , -4k-6/k+1)
यह बिन्दु y- अक्ष पर स्थित है और हम जानते हैं कि y- अक्ष पर स्थित बिन्दु का भुज शून्य होता है| अत:
-k+5/k+1 = 0
-k+5 = 0
k = 5
अतः अभीष्ट अनुपात = k:1 = 5:1
Que12:- मान निकालिए
sin25°cos65°+ cos25°sin65°
sol:- sin25°cos(90°-25°) +cos25°sin(90°-25°)
= sin25°sin25°+ cos25°cos25°
= sin²25°+cos²25 [sin²θ+cos²θ=1]
= 1
Que13:- त्रिज्या 4 cm वाले एक वृत्त के त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसका कोण 30° है|
Sol:- दिया है-
त्रिज्या r = 4 cm
कोण θ = 30°
त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल = θ/360 × πr²
= (30°/360°) × 3.14 ×4×4
= 12.56/3
= 4.18 cm²
Que14:- दो खिलाड़ी संगीता और रेशमा टेनिस का एक मैच खेलते हैं|यह ज्ञात है कि संगीता द्वारा मैच जीतने की प्रायिकता 0.62 है| रेशमा के जितने की क्या प्रायिकता है?
Sol:- दिया है-
संगीता के मैच जीतने की प्रायिकता = 0.62
रेशमा के मैच जीतने की प्रायिकता = ?
चूंकि दोनों घटनाएं पूरक है अतः
रेशमा के मैच जीतने की प्रायिकता=1-0.62
= 0.38
Que15:- एक चित प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए, जब एक सिक्के को एक बार उछाला जाता है| साथ ही एक पट प्राप्त करने की प्रायिकता भी ज्ञात कीजिए|
Sol:- एक सिक्के को एक बार उछालने पर कुल संभव परिणामों की संख्या= 2
चित प्राप्त करने के अनुकूल परिणामों की संख्या =1
पट प्राप्त करने के अनुकूल परिणामों की संख्या=1
P(चित) =अनुकूल परिणामों की संख्या/ कुल परिणामों की संख्या
P(चित) = 1/2
P(पट) = 1/2
8 क्वेश्चन और है
जवाब देंहटाएं