कक्षा 10वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर गणित वस्तुनिष्ठ प्रश्न|class 10th maths half yearly exam paper 2021
आज की इस पोस्ट में हम कक्षा 10वीं गणित(class 10th maths) अर्द्धवार्षिक परीक्षा में पूछे गए सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को पढ़ने वाले है|
Class 10th maths objective |
Class 10th maths objective type questions|class 10th maths objective
प्रश्न 1- सही विकल्प चुनिए-
1. दो संख्याएँ a और b इस प्रकार है कि a×b =32 और LCM(a, b) =8 है, तो HCF(a, b) = … … .
Ans = 4
2. यदि किसी द्विघात बहुपद ax²+bx+c के शून्यक α और β हों, तो α+β का मान होगा|
Ans= -b/a
3. यदि a1/a2 = b1/b2≠c1/c2 तो रैखिक समीकरण युग्म a1x+b1y+c1=0 तथा a2x+b2y+c2=0 का:
Ans= कोई हल नहीं होगा
4. श्रेणी 3, 6, 9,……. का कौनसा पद 27 है:
Ans= नौवा(9)
5. ∆ABC में AB =6√3 cm , AC = 12cm और BC =6cm है तब ∠B का मान होगा:
Ans= 90°
6. दो बिन्दुओं A(x1, y1) और B(x2, y2) के बीच की दूरी है:
Ans= AB = √(x2-x1)²+(y2-y1)²
प्रश्न 2- रिक्त स्थान भरिए-
1. प्रत्येक भाज्य संख्या को अभाज्य संख्याओं के गुणनफल के रूप में व्यक्त किया जा सकता है|
2. घात दो के किसी बहुपद के अधिकतम दो(2) शून्यक हो सकते हैं|
3. द्विघात समीकरण के विविक्तकर का सूत्र है- D= b²-4ac
4. यदि किसी समांतर श्रेणी का n वॉ पद 3+2n हो तब श्रेणी का प्रथम पद 5 होगा|
5. दो समान कोणिक त्रिभुजों में उनकी संगत भुजाओं का अनुपात सदैव समान होता है|
6. त्रिभुज का क्षेत्रफल = ½ × आधार × शीर्षलम्ब
7. वृत्त को दो बिंदुओं पर प्रतिच्छेद करने वाली रेखा को छेदक रेखा कहते हैं|
प्रश्न 3- सही जोड़ी बनाइये-
(अ) (ब)
1. 1+cot² θ - cosec² θ
2. Sec θ - 1/cos θ
3. Sin² θ+cos² θ - 1
4. tan60° - √3
5. cos (90- θ) - sin θ
6. sin48°sec42°+cos48°cosec42° - 2
प्रश्न 4- एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए-
1. दिए गए चित्र में बहुपद P(x) के लिए, y=P(x) का ग्राफ नीचे आकृति में दिया है| p(x) के शून्यकों की संख्या बतलाइये| [चित्र 2.1 que-1]
Ans= शून्य (0)
2. रैखिक समीकरण y = mx+3 में यदि x = -2 , y =5 हो तो m का क्या मान होगा?
Ans= -1
3. यदि किसी द्विघात समीकरण के विविक्तकर का मान धनात्मक हो तो उस समीकरण के मूलों की प्रकृति कैसी होगी?
Ans= वास्तविक और असमान
4. क्या सभी वर्ग समरूप होते हैं?
Ans= हाँ
5. वृत्त की स्पर्श रेखा वृत्त को कितने बिंदुओं पर स्पर्श करती है?
Ans= एक(1)
6. बिंदुओं (1, 4) और (3, 2) को मिलाने वाले रेखाखंड के मध्य बिंदु के निर्देशांक लिखिए|
Ans= (2, 3)
7. पाइथागोरस प्रमेय का कथन लिखिए|
Ans= किसी समकोण त्रिभुज में कर्ण का वर्ग अन्य दो भुजाओं के वर्गों के योग के बराबर होता है|
प्रश्न 5- सत्य/असत्य लिखिए-
1. दो धनात्मक पूर्णांक a और b दिए रहने पर ऐसी अद्वितीय पूर्ण संख्याएँ q और r विद्यमान हैं कि a = bq+r, 0≤r<b है| [सत्य]
2. दो चरों में एक रैखिक समीकरण के अनेक हल होते हैं| [सत्य]
3. यदि किसी द्विघात समीकरण के विविक्तकर का मान शून्य है तो उसके मूल वास्तविक और समान होंगे| [सत्य]
4. श्रेणी 2, -2, 2, -2, …. . एक समांतर श्रेणी है| [असत्य]
5. स्पर्श बिंदु से होकर जाने वाली त्रिज्या स्पर्श रेखा के समांतर होती है| [असत्य]
6. किसी वृत्त के किसी व्यास के सिरों पर खींची गई स्पर्श रेखाएँ समांतर होती है| [सत्य]
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें