Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

शनिवार, 13 नवंबर 2021

निर्देशांक ज्यामिति सूत्र,वस्तुनिष्ठ प्रश्न|class 10th maths formulas

निर्देशांक ज्यामिति सूत्र,वस्तुनिष्ठ प्रश्न|class 10th maths formulas

आज की इस पोस्ट में हम mathematics( गणित) के बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक निर्देशांक ज्यामिति(coordinate geometry) के सूत्र और सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्न पढ़ने वाले है| ये सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्न class 9th, 10th और प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है|

निर्देशांक ज्यामिति सूत्र,वस्तुनिष्ठ प्रश्न|class 10th maths formulas
coordinate geometry

Maths objective type questions class 10th |गणित वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. मूल बिंदु के निर्देशांक होते हैं – (0, 0) 

2. किसी बिंदु की Y- अक्ष से दूरी को उस बिन्दु का कहते है -  x- निर्देशांक या भुज

3. किसी बिंदु की X - अक्ष से दूरी को उस बिन्दु का कहते है -  y- निर्देशांक या कोटि

4. X- अक्ष पर स्थित किसी बिंदु के निर्देशांक होते हैं- (x, 0) 

5. Y- अक्ष पर स्थित किसी बिंदु के निर्देशांक होते हैं- (0, y)

6. उस बिंदु के निर्देशांक जो X और Y दोनों अक्षों पर स्थित है-(0, 0) 

7. प्रत्येक बिन्दु की कोटि शून्य होती है- X- अक्ष पर

8.प्रत्येक बिन्दु का भुज शून्य होता है- Y- अक्ष पर

9. बिन्दु P(x, y) की X- अक्ष से दूरी है-  y

10. बिन्दु P(x, y) की Y- अक्ष से दूरी है- x

11. बिन्दु P(4, 2) की X- अक्ष से दूरी है – 2

12. बिन्दु P(4, 2) की y- अक्ष से दूरी है – 4

13. त्रिभुज के तीनों माध्यिकाए होती है – संगामी

14.तीन संरेखीय बिंदुओं से बने त्रिभुज का क्षेत्रफल होता है – शून्य

15. Y- अक्ष के बायीं और के भुज के चिन्ह होते हैं- ऋणात्मक

16. Y- अक्ष के दाहिनी और के भुज के चिन्ह होते हैं- धनात्मक

17. बिन्दु (3, 4) किस चतुर्थांश में स्थित है- प्रथम चतुर्थांश

18. बिन्दु (-3, 4) किस चतुर्थांश में स्थित है- द्वितीय चतुर्थांश

19. बिन्दु (-3, -4) किस चतुर्थांश में स्थित है- तृतीय चतुर्थांश

20. बिन्दु (3, -4) किस चतुर्थांश में स्थित है- चतुर्थ चतुर्थांश

21. किसी रेखाखंड के मध्य बिन्दु के निर्देशांक ज्ञात करने का सूत्र क्या है?

( x1+x2/2   ,    y1+y2/2 )

Note:- बिन्दुओं A(6, 4) और B(4, 2) को मिलाने वाले रेखाखंड के मध्य बिन्दु के निर्देशांक क्या होंगे?

    यहाँ x1=6 , y1=4   और x2=4  , y2=2

        सूत्र:-   (x1+x2/2  ,  y1+y2/2 )

               =    (6+4/2   ,  4+2/2)

               =   (10/2   ,  6/2) 

              =   (5, 3)

22. दो बिन्दुओं के बीच की दूरी ज्ञात करने का सूत्र क्या है?

बिन्दु P(x1, y1) और Q(x2, y2) के बीच की दूरी

              PQ = √(x2-x1) ²+(y2-y1) ²

23. बिन्दु P(x, y) की मूल बिंदु से दूरी होगी- √x²+y²

24. त्रिभुज के क्षेत्रफल का सूत्र क्या है?

त्रिभुज का क्षेत्रफल=1/2[x1(y2-y3) +x2(y3-y1) +x3(y1-y2) ]

25. दो बिन्दुओं A(x1, y1) और B(x2, y2) को जोड़ने वाले रेखाखंड AB  को m1:m2 के अनुपात में विभाजित करने वाले बिंदु के निर्देशांक-  (m1x2+m2x1/m1+m2   , m1y2+m2y1/m1+m2)

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

आवर्त सारणी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उतर|Periodic table one linear question answer

आवर्त सारणी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उतर| Periodic table one linear question answer  आज की इस पोस्ट में हम  आवर्त सारणी (periodic table)...

Popular post