Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

रविवार, 8 दिसंबर 2024

कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान मॉडल पेपर सॉल्यूशन|mp board Class 12th physics paper objective solution

कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान मॉडल पेपर सॉल्यूशन|mp board Class 12th physics paper objective solution

आज की इस पोस्ट में हम mp board class 12th physics(भौतिक विज्ञान) के मॉडल पेपर के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर पढ़ने वाले हैं|
सभी छात्र exam paper की तैयारी अपने स्वयं के विवेक से करें| हमारा उद्देश्य केवल भौतिक विज्ञान(physics) से संबंधित संपूर्ण notes स्टूडेंट्स तक पहुंचाना है|

कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान मॉडल पेपर सॉल्यूशन|mp board Class 12th physics paper objective solution
Physics paper objective 

Class 12th physics paper objective solution|mp board class 12th physics paper 2025

प्र.1 प्रत्येक प्रश्न के लिये दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिऐ।
(1) आवेशित खोखले गोले के अंदर विद्युत क्षेत्र का मान होता है। - शून्य

(2) धारा घनत्व का SI मात्रक है - ऐम्पियर प्रति मीटर²

(3) किस यंत्र (उपकरण) में धारामापी की कुण्डली के साथ उच्च प्रतिरोध श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है।- वोल्ट मीटर

(4) प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में वाटहीन धारा होती है यदि परिपथ में है- केवल L

(5) तरंग सदिश को व्यक्त किया जाता है - k= 2π/λ

(6) प्रकाश का रंग ज्ञात किया जाता है -  प्रकाश की आवृत्ति से

प्र.2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए|
(1) काँच के अंदर वायु का बुलबुला, अवतल लेंस की भांति व्यवहार करता है।

(ब) एकल स्लिट द्वारा विवर्तन, फ्रॉनहॉफर विवर्तन का उदाहरण है।

(स) इलेक्ट्रान का विराम द्रव्यमान, 9.1 × 10-³¹ kg होता है।

(द) रदरफोर्ड मॉडल के अनुसार इलेक्ट्रान की कुल ऊर्जा ऋणात्मक होती है। [ E= -13.6/n² ev]

(इ) नाभिकीय संलयन प्रक्रिया में हल्के नाभिक मिलकर भारी नाभिक बनाते है।

(फ) किसी अर्द्धचालक का प्रतिरोध, अशुद्धि मिलाने पर घट जाता है।

प्र.3 सत्य या असत्य लिखिए|
(1) गामा किरणों की भेदन क्षमता न्यूनतम होती है ।- असत्य

(2) हाइड्रोजन परमाणु की आयनन ऊर्जा -13.6 eV होती है।- असत्य

(3) प्रकाश विद्युत उत्सर्जन के लिए क्षारीय धातुएँ प्रयुक्त की जाती है। - सत्य

(4) व्यक्तिकरण, फ्रिन्जें समदूरस्थ होती है।- असत्य

(5) जब एक लेंस को द्रव में डुबोया जाता है तो उसकी क्षमता बढ़ जाती है।- असत्य

प्र.4 सही जोड़ियाँ बनाइए| [ उत्तर ]
(1) खगोलीय दूरदर्शी की आवर्धन क्षमता   -       -fo/fe
(2) सरल सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता    -          1 + D/f
(3) संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता -      -vo/uo(1+D/fe)
(4) चालक का ऊर्जा घनत्व          -                   1/2εoE²
(5) चालक की स्थितिज ऊर्जा.   -                1/2 CV²
(6) विद्युत फ्लक्स का मान        -                 Eds Cosθ

प्र.5 एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिए।
(1) किसी पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति -0.5 है। यह कैसा पदार्थ है।
उत्तर - प्रति चुंबकीय पदार्थ
(2) स्वप्रेरकत्व का SI मात्रक लिखिए।
उत्तर - हेनरी
(3) प्रेरण प्रतिघात एवं कोणीय आवृत्ति का संबंध लिखिए।
उत्तर - XL=ωL जहाँ ω= कोणीय आवृत्ति तथा L= प्रेरकत्व है।
(4) धारा के वर्ग-माध्य-मूल (rms) मान एवं शिखरमान का संबंध लिखिए।
उत्तर -  Irms = Io/√2
(5) विकिरण की कण प्रकृति को प्रदर्शित करने वाली परिघटनाओं के नाम लिखिए ।
उत्तर -  प्रकाश विद्युत प्रभाव

भौतिक विज्ञान नोट्स 👇

> Class 12th physics important questions 

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

मानव आंख से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी|human eye important questions in hindi

मानव आंख से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी|human eye important questions in hindi  मानव आंख (human eye) से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी जो प...

Popular post