Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

Pages

बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

अध्याय-3 धारा विद्युत प्रश्न बैंक सॉल्यूशन 2 नम्बर के प्रश्न-उत्तर|Class 12th physics prashan bank solution

अध्याय-3 धारा विद्युत प्रश्न बैंक सॉल्यूशन 2 नम्बर के प्रश्न-उत्तर|Class 12th physics prashan bank solution 

आज की इस पोस्ट में हम भौतिक विज्ञान (physics) प्रश्न बैंक (prashan bank) में पूछे गए अध्याय-3 विद्युत धारा (current electricity) के सभी 2 नम्बर के प्रश्नों के उत्तर पढ़ने वाले है|

यदि किसी प्रश्न में doubt  हो तो comment  करें|

class 12th physics question bank current electricity|धारा विद्युत फिजिक्स प्रश्न बैंक सॉल्यूशन

1. मोटर गाड़ी को स्टार्ट करने पर उसकी हेडलाइट कुछ मंद हो जाती है क्यों?

उत्तर- जब मोटरगाड़ी को स्टार्ट किया जाता है तो स्टार्टर द्वारा बैटरी से अधिक धारा ली जाती है, जिससे सूत्र V = E – Ir  के अनुसार बैटरी की प्लेटों के बीच का विभवान्तर कम हो जाता है | फलस्वरूप हैडलाइट कुछ मन्द हो जाती है |

2. किसी सेल का विद्युत वाहक बल नापने के लिए वोल्टमीटर की अपेक्षा विभवमापी अधिक श्रेष्ठ है| क्यों?

उत्तर- वोल्टमीटर की सहायता से विद्युत वाहक बल या विभवांतर नापते समय कुछ विद्युत धारा वोल्टमीटर में से प्रवाहित होने लगती है| अतः वोल्टमीटर से नापा गया विभवांतर वास्तविक विभवांतर से कुछ कम होता है किंतु विभवमापी की सहायता से विभवांतर नापते समय संतुलन की स्थिति में उसके द्वारा तनिक भी विद्युत धारा नहीं ली जाती है| अतः विभवमापी द्वारा विद्युत वाहक बल या विभवांतर का सही मान प्राप्त हो जाता है|

3. किसी कार की संचायक बैटरी का विद्युत वाहक बल 12 वोल्ट है| यदि बैटरी का आंतरिक प्रतिरोध 0.4 ओम हो, तो बैटरी से ली जाने वाली अधिकतम धारा का मान कितना होगा?

उत्तर- दिया है-

    बैटरी का वि.वा.बल E = 12 वोल्ट

    आंतरिक प्रतिरोध  r = 0.4 ओम

बैटरी से अधिकतम धारा लेने के लिए बाह्य प्रतिरोध R = 0

          सूत्र-  धारा I = E/R+r

                         I = 12/0+0.4

                         I = 120/4

                         I = 30 एम्पियर

4. ओम का नियम लिखिए|

उत्तर- “यदि किसी चालक की भौतिक अवस्था ( लंबाई, ताप आदि) मैं परिवर्तन ना हो तो उस में प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा उसके सिरों पर लगाए गए विभवांतर के अनुक्रमानुपाती होती है|"

यदि चालक के सिरों पर लगाया गया विभवांतर V  तथा उसमें प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा I  हो, तो ओम के नियमानुसार,

                                   V ∝ I

                                 V = RI

जहाँ R एक नियतांक है जिसे चालक का  प्रतिरोध करते हैं |

5. यदि n  सेल जिनके विद्युत वाहक बल E  तथा आंतरिक प्रतिरोध r  है| समांतर क्रम में जोड़ा जाए तो तुल्य emf और आंतरिक प्रतिरोध लिखिए|

उत्तर- माना n सेल समांतर क्रम में जुड़े हैं जिनमें प्रत्येक सेल का वि.वा.बल E  तथा आंतरिक प्रतिरोध r  है|

बैटरी का कुल वि.वा.बल(emf) =  E

सभी सेल के आंतरिक प्रतिरोध समांतर क्रम में जुड़े हुए हैं| अतः कुल आंतरिक प्रतिरोध 

                     1/ r' =1/ r + 1/r + 1/r +…….n

                     1/ r' =  n/r

                        r' = r/n

6. यदि n  सेल जिनके विद्युत वाहक बल E  तथा आंतरिक प्रतिरोध r  है| श्रेणी क्रम में जोड़ा जाए तो तुल्य emf और आंतरिक प्रतिरोध लिखिए|

उत्तर- माना n सेल श्रेणी क्रम में जुड़े हैं जिनमें प्रत्येक सेल का वि.वा.बल E  तथा आंतरिक प्रतिरोध r है|

बैटरी का कुल वि.वा.बल(emf) =  nE

सभी सेल के आंतरिक प्रतिरोध श्रेणी क्रम में जुड़े हुए हैं| अतः कुल आंतरिक प्रतिरोध 

                        r' = r+r+r+.......n

                        r' = nr

7. मीटर सेतु की सहायता से किसी तार का प्रतिरोध ज्ञात करने के प्रयोग के विद्युत परिपथ का रेखाचित्र बनाइये|

उत्तर- 
अध्याय-3 धारा विद्युत प्रश्न बैंक सॉल्यूशन 2 नम्बर के प्रश्न-उत्तर|Class 12th physics prashan bank solution
Meter bridge

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें