कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान मॉडल पेपर|class 12th physics model paper
आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics का त्रैमासिक परीक्षा के लिए मॉडल पेपर सेट लेकर आये है|
Unit I / Unit II / Unit III के महत्वपूर्ण प्रश्नों के साथ कक्षा बारहवीं हेतु त्रैमासिक परीक्षा के लिए मॉडल पेपरPhysics model paper class 12th|class 12th physics paper
![]() |
Model paper |
विषय भौतिकी पूर्णांक-70
प्र.1निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए (1×5=5)
1.ओमीय प्रतिरोध है-
A. संधि डायोड B. प्रकाश उत्सर्जक डायोड
C. ट्रांजिस्टर D. तांबे का तार
2. तार को खींचकर उसकी लंबाई दोगुनी करने पर उसका प्रतिरोध हो जाएगा-
A. आधा B. दुगुना C. एक चौथाई D.चार गुना
3. धारिता का SI मात्रक-
A. फैरड B. वोल्ट C. कूलाम D. न्यूटन
4. एक कूलाम आवेश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या होती है-
A. 6.25×10^18 B. 1.6×10^-19
C. 9×10^11 D. 1.6×10^19
5. धातु का परावैद्युतांक होता है-
A. अनंत B. शुन्य C. एक D.इनमें से कोई नहीं
प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (1×5=5)
1.अतिचालक पदार्थ की चालकता…....होती है।
2. एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध…….होता है।
3. सम विभव पृष्ठ तथा विधुत बल रेखाओं के बीच का कोण ……..होता है।
4. यदि 3 ओम वाले 2 प्रतिरोधों को श्रेणी क्रम में जोड़ा जाए तो परिणामी प्रतिरोध ……...होगा।
5. किसी आवेश को विधुत क्षेत्र के लंबवत ले जाने में किया गया कार्य …….…होगा।
प्र.3 सही जोड़ी बनाइए- (1×5=5)
विधुत धारा - कूलाम
आंतरिक प्रतिरोध - वोल्ट
विधुत विभव - ओम
धारा घनत्व - एंपियर
आवेश - एंपियर/मी^2
प्र.4 एक वाक्य/ एक शब्द में उत्तर दीजिए- (1×5=5)
1.एक समान चुंबकीय क्षेत्र में एक आवेशित कण लंबवत प्रवेश करता है उसका पथ कैसा होगा?
2. किसी पदार्थ के विशिष्ट प्रतिरोध के व्युत्क्रम को क्या कहते हैं?
3. विशिष्ट प्रतिरोध का मात्रक लिखिए।
4.गैल्वेनोमीटर को और अमीटर में कैसे परिवर्तित करते हैं?
5. चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का SI मात्रक क्या है?
Model question paper physics 12th
प्र.5 धारिता की परिभाषा एवं मात्रक लिखिए। अथवा (2)विधुत क्षेत्र की तीव्रता की परिभाषा एवं मात्रक लिखिए।
प्र.6 विधुत विभव की परिभाषा एवं मात्रक लिखिए। अथवा (2)
सम विभव पृष्ठ किसे कहते हैं इसके 2 गुण लिखिए।
प्र.7 2 ओम, 3 ओम और 6 ओम के तीन प्रतिरोधों को किस प्रकार जोड़ा जाए कि तुल्य प्रतिरोध 4 ओम प्राप्त हो। अथवा (2)
2 माइक्रो फैरड, 3 माइक्रो फैरड और 4 माइक्रो फैरड के तीन संधारित्रो को श्रेणी क्रम में जोड़ने पर तुल्य धारिता ज्ञात कीजिए।
प्र.8 ओम का नियम लिखिए एवं इसके लागू होने की आवश्यक शर्ते लिखिए। अथवा (3)
दो बिंदु आवेशों के बीच लगने वाले बल के लिए कूलाम का व्युत्क्रम वर्ग का नियम लिखिए|
प्र.9 किरचॉफ के धारा वितरण संबंधी नियम लिखिए।अथवा (3)
व्हीटस्टोन सेतु का सिद्धांत लिखिए एवं सूत्र की स्थापना कीजिए।
प्र.10 विधुत वाहक बल और विभवांतर में तीन अंतर लिखिए। अथवा (3)
अमीटर और वोल्टमीटर में तीन अंतर लिखिए।
प्र.11 गाउस की प्रमेय लिखिए एवं सिद्ध कीजिए। अथवा (4)
गाउस की प्रमेय से कूलाम के व्युत्क्रम वर्ग का नियम सिद्ध कीजिए।
प्र.12 सेल के विधुत वाहक बल, विभवांतर और आंतरिक प्रतिरोध में संबंध स्थापित कीजिए। अथवा (4)
प्रतिरोध का श्रेणी क्रम संयोजन किसे कहते हैं तुल्य प्रतिरोध का व्यंजक ज्ञात कीजिए।
प्र.13 धारावाहि वृत्तीय कुंडली के केंद्र पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक ज्ञात कीजिए। अथवा (4)
बायो सेवर्ट का नियम समझाइए एवं सूत्र की स्थापना कीजिए।
प्र.14 शंट क्या है इसका सिद्धांत समझाइए। अथवा (4)
संधारित्र के श्रेणी क्रम समूहन में तुल्य धारिता का व्यंजक ज्ञात कीजिए।
प्र.15 अनुगमन वेग क्या है ?विद्युत धारा और अनुगमन वेग में संबंध स्थापित कीजिए। अथवा (4)
लारेंज बल क्या है? इसका व्यंजक ज्ञात कीजिए यह कब अधिकतम और कब न्यूनतम होता है।
प्र.16 विधुत द्विध्रुव की अक्षीय स्थिति में विधुत क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक ज्ञात कीजिए। अथवा (5)
किसी दंड चुंबक की निरक्षीय स्थिति में चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक ज्ञात कीजिए।
प्र.17 वान डी ग्राफ जनित्र का चित्र बनावट कार्य विधि लिखिए। अथवा (5)
बिंदु आवेश के कारण किसी बिंदु पर विभव का व्यंजक ज्ञात कीजिए।
प्र.18 विभवमापी की सहायता से दो सेलो के विधुत वाहक बलो की तुलना करने के प्रयोग का वर्णन निम्न शिर्षकों में कीजिए अ) परिपथ का नामांकित चित्र (ब) सूत्र की स्थापना (स) प्रेक्षण तालिका (द) दो सावधानियां (5)
अथवा
मीटर सेतु की सहायता से अज्ञात तार का प्रतिरोध ज्ञात करने के प्रयोग का वर्णन निम्न शिर्षको मे कीजिए
परिपथ का नामांकित चित्र (ब)सूत्र की स्थापना(स) प्रेक्षण तालिका(द) दो सावधानियां
इनके बारे में भी पढ़ें:
> Transformer
> rutherford's atomic model
> light year
> speed of light
> international space Station
Good
जवाब देंहटाएंUseful video
जवाब देंहटाएंInformative 👏
जवाब देंहटाएंinformative
जवाब देंहटाएं