class 12th physics 2024 paper objective solution|वार्षिक परीक्षा पेपर 2024 भौतिक विज्ञान के वस्तुनिष्ठ प्रश्न के उत्तर
आज की इस पोस्ट में हम class 12th physics paper 2024 में पूछे गए सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (objective type question answer) के उत्तर पढ़ने वाले है|
किसी भी प्रश्न में यदि कोई doubt हो तो comment करें|
![]() |
Physics paper solution 2024 |
physics paper solution class 12th|Physics objective solution 2024 paper
Que-1 सही विकल्प चुनकर लिखिए-
1. गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या R तथा फोकस दूरी f में सही संबंध है – R = 2f
2. 1H³ व 2He³ परमाणु निम्नलिखित में से किस संकल्पना के उदाहरण है– समभारिक
3. p-n संधि डायोड की अवक्षय पर्त में होते हैं– निश्चल आयन
4. किसी पदार्थ का प्रति एकांक आयतन विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण कहलाता है – ध्रुवण
5. किसी तार का विशिष्ट प्रतिरोध निम्नलिखित में से किस कारक पर निर्भर करता है – तार के पदार्थ पर
6. विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव की खोज किसने की – ओर्स्टेड
Que-2 रिक्त स्थान की पूर्ति करो-
1. परिवर्तनशील विद्युत क्षेत्र विस्थापन धारा उत्पन्न करता है|
2. परवर्ती दूरदर्शी में अभिदृश्यक के रूप में अवतल दर्पण का उपयोग किया जाता है|
3. संयोजकता बैंड के ऊपर स्थित बैंड को चालन बैंड कहते हैं|
4. P- प्रकार के अर्द्धचालकों में होल की सांद्रता इलेक्ट्रॉनों की सांद्रता की तुलना में अधिक होती है|
5. विद्युत क्षेत्र की दिशा में चलने पर विभव घटता है|
6. जिन पदार्थों की चुंबकीय प्रवृत्ति ऋणात्मक होती है उन्हें प्रति चुंबकीय पदार्थ कहते हैं|
Que-3 सत्य/असत्य लिखिए-
1. किसी चुंबकीय क्षेत्र में स्थिर आवेश पर लगने वाला लॉरेंज बल शून्य होता है| – सत्य
2. विद्युत चुंबकीय तरंगे निर्वात के अतिरिक्त किसी अन्य भौतिक माध्यम में गमन नहीं कर सकती – असत्य
3. सिलिकॉन और जर्मेनियम दोनों यौगिक अर्धचालक के उदाहरण है| – असत्य
4. कोटर के भीतर विद्युत क्षेत्र सदैव ही शून्य होता है| –सत्य
5. अर्द्धचालकों की प्रतिरोधकता ताप बढ़ने पर बढ़ती है| – असत्य
Que-4 सही जोड़ी मिलाइए - [ उत्तर ]
1. विद्युत चुंबकीय तरंग - मैक्सवेल
2. व्यतिकरण का द्विस्लिट प्रयोग - यंग
3. द्रव्य की द्वैत प्रकृति - डी ब्रोग्ली
4. द्रव्यमान ऊर्जा समतुल्यता समीकरण - आइंस्टीन
5. स्थिर वैद्युत बल - कूलॉम
6. प्रेरित धारा की दिशा - लेंज
Que-5 एक वाक्य में उत्तर दीजिए-
1. शुद्ध प्रतिरोधकीय परिपथ के लिए शक्ति गुणांक का मान लिखिए|
उत्तर- 1(एक)
2. किस स्थिति में प्रिज्म के अंदर अपवर्तित प्रका श किरण प्रिज्म के आधार के समांतर हो जाती है?
उत्तर- न्यूनतम विचलन की स्थिति में
3. शुद्ध अर्धचालक में त्री संयोजी तत्वों की अशुद्धि मिलाने पर किस प्रकार का अर्धचालक बनता है?
उत्तर- p-प्रकार
4. वायु में स्थित एकांक धन आवेश से गुजरने वाले विद्युत फ्लक्स का मान कितना होता है?
उत्तर- 1/ε0
5. किसी विद्युत परिपथ में धारा को मापने वाले यंत्र का नाम लिखिए|
उत्तर- अमीटर
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें