Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

बुधवार, 5 मई 2021

वेग किसे कहते हैं? परिभाषा,सूत्र,मात्रक, विमीय सूत्र और प्रकार|velocity in Hindi

वेग किसे कहते हैं? परिभाषा,सूत्र,मात्रक, विमीय सूत्र और प्रकार|velocity in Hindi

आज की इस पोस्ट में हम physics (भौतिक शास्त्र) के महत्वपूर्ण टॉपिक वेग(velocity) की परिभाषा, सूत्र, मात्रक और विमीय सूत्र के बारे में पढ़ने वाले है|

वेग की परिभाषा(veg ki paribhasha):

किसी वस्तु द्वारा एक निश्चित दिशा में एकांक समय में तय की गयी दूरी को उस वस्तु का वेग कहते हैं|

                   (या)

विस्थापन की समय के साथ परिवर्तन की दर को वस्तु का वेग कहते हैं|

 वेग का सूत्र( veg ka formula) :-  

                वेग = विस्थापन/समय
वेग एक सदिश(vector) राशि है, क्योंकि इसके लिए परिमाण तथा दिशा दोनों का ज्ञान होना आवश्यक है|

वेग धनात्मक, ऋणात्मक या शून्य भी हो सकता है|

वेग का मात्रक(veg ka matrak):-

वेग का मात्रक= विस्थापन का मात्रक/ समय का मात्रक

वेग का S.I. पद्धति में मात्रक मीटर/सेकण्ड (m/s) है तथा C.G.S पद्धति में मात्रक सेन्टीमीटर/सेकण्ड है|

वेग का विमीय सूत्र(dimension formula of velocity):

वेग का विमीय सूत्र= विस्थापन का विमीय सूत्र/ समय का विमीय सूत्र

वेग का विमीय सूत्र = [L]/[T]

                                    = [M°LT-¹]

वेग के प्रकार|types of velocity in hindi

1. एकसमान वेग

2. असमान वेग

3. औसत वेग

4. तात्कालिक वेग

1.एकसमान वेग- यदि कोई वस्तु एक ही दिशा में एक सरल रेखा में सामान समय में समान दूरी तय करती है तो वस्तु का वेग एकसमान वेग कहलाता है|

2.असमान वेग- यदि कोई वस्तु एक ही दिशा में समान समय में असमान दूरियाँ तय करती है तो वस्तु का वेग असमान वेग कहलाता है|

3.औसत वेग- किसी वस्तु द्वारा तय किए गए कुल विस्थापन तथा विस्थापन को तय करने में लगे समयान्तर के अनुपात को औसत वेग कहते हैं|

                  औसत वेग= विस्थापन/समयान्तर

4.तात्कालिक वेग(तात्क्षणिक वेग) -किसी विशेष क्षण पर वस्तु के वेग को तात्कालिक वेग कहते हैं|

Class 11th,12th physics notes in hindi👇
Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

नदियों से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर|Gk questions and answers on rivers

नदियों से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर|Gk questions and answers on rivers आज की इस पोस्ट में हम प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले...

Popular post