Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

रविवार, 25 अप्रैल 2021

चाल किसे कहते हैं?परिभाषा,प्रकार,मात्रक और विमीय सूत्र|speed in hindi

चाल किसे कहते हैं?परिभाषा,प्रकार, मात्रक और विमीय सूत्र|speed in hindi

आज की इस पोस्ट में हम physics(भौतिक शास्त्र) के महत्वपूर्ण टॉपिक चाल(speed) के बारे में पढ़ने वाले है| इसमें हम पढेंगे-

1.चाल की परिभाषा

2.चाल का सूत्र

3. चाल का मात्रक

4.चाल का विमीय सूत्र

5.चाल के प्रकार

चाल किसे कहते हैं?परिभाषा,प्रकार,मात्रक और विमीय सूत्र|speed in hindi
Speed in hindi

चाल की परिभाषा(chal ki paribhasha)

"किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में चली गई दूरी को उसकी चाल कहते हैं|"

चाल एक अदिश राशि है| इसमें वस्तु के चलने की दिशा का कोई ज्ञान नहीं होता है| चाल केवल धनात्मक अथवा शून्य हो सकती है चाल कभी भी ऋणात्मक नहीं होती है|

चाल का सूत्र(formula of speed):- 

                चाल = चली गयी दूरी/समय

                 Speed = distance/time

चाल का मात्रक(chal ka matrak) :-

चाल का मात्रक= दूरी का मात्रक/ समय का मात्रक

                         = मीटर/सेकण्ड  (m/s)

अर्थात चाल का एस आई(S.I) मात्रक मीटर/सेकण्ड है|

चाल का विमीय सूत्र(chal ka vimiy sutra) :

चाल का विमीय सूत्र= दूरी का विमीय सूत्र/ समय का विमीय सूत्र

                            = [L]/[T]

                            = [ M°LT-¹]

चाल के प्रकार(chal k parkar):

1.एकसमान चाल(uniform speed) – यदि वस्तु समान समय में समान दूरी तय करती है तो यह कहा जाता है कि वस्तु एक समान चाल से चल रही है| एकसमान गति में वस्तु की चाल एक समान होती है|

2.असमान चाल(non-uniform speed)- यदि वस्तु समान समय में अलग-अलग दूरी तय करती है तो वस्तु की चाल असामान कहलाती है| असमान गति में वस्तु की चाल असमान होती है|

3.औसत चाल(Average speed)- वस्तु द्वारा तय की गयी कुल दूरी में, कुल समय का भाग देकर प्राप्त चाल उस वस्तु की औसत चाल कहलाती है|

औसत चाल= वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी/ यात्रा में लगा कुल समय

4.तात्कालिक चाल(instantaneous speed)- किसी निश्चित क्षण पर वस्तु की चाल को तात्कालिक चाल कहते हैं|

माना किसी क्षण t  पर अतिअल्प समय-अंतराल ∆t  में उस वस्तु द्वारा तय की गयी दूरी ∆s हो, तो

                    तात्कालिक चाल = ∆s/∆t

Note:- कार ,बस, स्कूटर आदि में लगा स्पीडोमीटर उस क्षण वाहन की तात्कालिक चाल बताता है|

Average speed numerical

1.माना कोई कार दिल्ली से आगरा 4 घण्टे में पहुँचती है और आगरा से दिल्ली 3 घण्टे में वापस आ जाती है| अब यदि आगरा से दिल्ली की दूरी 245 किलोमीटर है, तो कार की औसत चाल ज्ञात करो?

Sol:- 

        कार द्वारा तय की गयी कुल दूरी= 245 + 245

                        कुल दूरी = 490 किलोमीटर

        यात्रा में लगा कुल समय = 4+3 = 7 घण्टे

औसत चाल= वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी/ यात्रा में लगा कुल समय

औसत चाल = 490/7  किमी/ घण्टा

औसत चाल = 70 किमी/घण्टा

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

3 टिप्‍पणियां:

नदियों से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर|Gk questions and answers on rivers

नदियों से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर|Gk questions and answers on rivers आज की इस पोस्ट में हम प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले...

Popular post