Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

औसत चाल किसे कहते हैं,परिभाषा,सूत्र और मात्रक|average speed in hindi

औसत चाल किसे कहते हैं,परिभाषा,सूत्र और मात्रक|average speed in hindi

आज की इस पोस्ट में हम पढेंगे physics(भौतिक विज्ञान) के महत्वपूर्ण टॉपिक औसत चाल(average speed) किसे कहते हैं? औसत चाल की परिभाषा तथा औसत चाल से सम्बन्धित सवाल|

औसत चाल किसे कहते हैं,परिभाषा,सूत्र और मात्रक|average speed in hindi
Average speed in hindi

औसत चाल क्या है?(average speed)

औसत चाल को समझने से पहले हमें यह पता होना चाहिए कि जब हम किसी स्थान A  से B  तक बस, कार या मोटरसाइकिल द्वारा यात्रा करते हैं तो हमारी चाल(speed) हर समय समान नहीं रहती है| जहाँ  traffic कम होता है वहाँ चाल ज्यादा तथा जहाँ traffic ज्यादा होता है वहाँ चाल कम होती है| उस समय हमारी गाड़ी के स्पीडोमीटर (Speedometer) में जो चाल(speed) दिखाई देती है वह उस क्षण गाड़ी की तात्कालिक चाल होती है|

यदि हमें स्थान A  से B तक की औसत चाल ज्ञात करना है तो हमें A  से B तक की कुल दूरी तथा यात्रा में लगा कुल समय पता होना चाहिए| औसत चाल निकालने के लिए हमें कुल दूरी में कुल समय का भाग देना होगा|

Ex:- माना स्थान A  से B तक की  कुल दूरी 60 किलोमीटर है| एक व्यक्ति पहले 30 किलोमीटर की दूरी 1 घण्टे में तथा बाद के 30 किलोमीटर की दूरी 2 घण्टे में तय करता है तब उसकी 

औसत चाल = वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी/ यात्रा में लगा कुल समय

औसत चाल = (30+30)/(1+2) 

औसत चाल = 60/3

औसत चाल = 20 किलोमीटर/घण्टा

औसत चाल की परिभाषा(definition of average speed in hindi):

औसत चाल(Average speed)- वस्तु द्वारा तय की गयी कुल दूरी में, कुल समय का भाग देकर प्राप्त चाल उस वस्तु की औसत चाल कहलाती है| औसत चाल एक अदिश राशि है|

औसत चाल का सूत्र(formula):-

औसत चाल= वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी/ यात्रा में लगा कुल समय

औसत चाल का मात्रक(unit of average speed):-

औसत चाल का S.I  मात्रक मीटर/सेकण्ड (m/s) होता है|

औसत चाल से सम्बन्धित सवाल(average speed numerical):

1.एक व्यक्ति 10km की दूरी 2 घण्टे में , 12km की दूरी 3 घण्टे में तथा 15km  की दूरी 5 घण्टे में तय करता है| इस पूरी यात्रा में उसकी औसत चाल क्या होगी?

Sol:- 

व्यक्ति द्वारा तय की गई कुल दूरी= 10+12+15= 37km

यात्रा में लगा कुल समय= 2+3+5 = 10 घण्टे

औसत चाल= वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी/ यात्रा में लगा कुल समय

औसत चाल = 37/10

औसत चाल = 3.7 किलोमीटर/घण्टा

2.माना कोई कार दिल्ली से आगरा 4 घण्टे में पहुँचती है और आगरा से दिल्ली 3 घण्टे में वापस आ जाती है| अब यदि आगरा से दिल्ली की दूरी 245 किलोमीटर है, तो कार की औसत चाल ज्ञात करो?

Sol:- 

कार द्वारा तय की गयी कुल दूरी= 245 + 245

                 कुल दूरी = 490 किलोमीटर

यात्रा में लगा कुल समय = 4+3 = 7 घण्टे

औसत चाल= वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी/ यात्रा में लगा कुल समय

औसत चाल = 490/7  किमी/ घण्टा

औसत चाल = 70 किमी/घण्टा

हमारा प्रयास आप तक सही और सटीक जानकारी शेयर करना है|फिर भी यदि  दि गई जानकारी में कुछ त्रुटि हो या जानकारी अच्छी लगे तो कमेंट करे|

Share:
Location: Sitamau, Madhya Pradesh 458990, India

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

biology one liner question in hindi|जीव विज्ञान से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न उत्तर

biology one liner question in hindi| जीव  विज्ञान से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न उत्तर आज की इस पोस्ट में हम प्रतियोगी प...

Popular post